logo

A की खबरें

कई जिलों में 108 एंबुलेंस चालकों को होने लगा भुगतान, स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले के चालक महीनें से परेशान

झारखंड में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा की रीढ़ माने जाने वाली 108 एंबुलेंस के चालकों और कर्मचारियों का धैर्य अब जवाब दे रहा है। पिछले लगभग चार महीनों से मानदेय (वेतन) न मिलने के कारण कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। इधर, जामताड़ा में 108 एंबुलेंस कर्मचारी संघ

पितृपक्ष मेला : 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक आसनसोल-वाराणसी मेमू एक्सप्रेस बाथिंग घाट स्टेशन पर रुकेगी

पितृपक्ष मेला के दौरान श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मेला अवधि के दौरान गया जी और आसपास के घाटों पर आने वाले तीर्थ यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वा

जमशेदपुर की जहरीली होती हवा पर सवाल: AQI 120, 80 करोड़ खर्च के बावजूद प्रदूषण पर लगाम नहीं

ग्रीन सिटी के नाम से पहचान रखने वाला जमशेदपुर अब अपनी हवा को लेकर गंभीर सवालों के घेरे में है। शहर की आबोहवा लगातार खराब हो रही है और सरकारी योजनाओं व प्रदूषण नियंत्रण के दावों के बावजूद इसका असर जमीन पर नहीं दिख रहा। 8 सितंबर की सुबह 8.01 बजे जमशेदपुर का

JPSC-JSSC परीक्षा में पारदर्शिता की मांग, नेहा बोरा बोलीं- छात्रों के संघर्ष को हमारा पूरा समर्थन

झारखंड में चल रहे छात्र आंदोलन के समर्थन में पहुंचीं AISA की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने कहा कि संघर्ष कर रहे छात्रों के साथ वह खड़ी हैं। उन्होंने JPSC की परीक्षा व्यवस्था को सुचारु करने की मांग करते हुए कहा कि JPSC PT परीक्षा को रद्द कर नई परीक्षा तिथ

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में झारखंड का जलवा, संथाली फिल्म 'आंगेन' के लिए रवि राज मुर्मू बने सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक

झारखंड की धरती से निकली एक और प्रतिभा ने पूरे देश में राज्य का नाम रोशन किया है। जमशेदपुर निवासी युवा फिल्म निर्देशक रवि राज मुर्मू को उनकी संथाली शॉर्ट फिल्म ‘आंगेन’ के लिए 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में ‘सर्वश्रेष्ठ नवोदित निर्देशक’ के सम्मान से नवा

जमशेदपुर में बाइक चोरी के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई, इलाज से पहले तोड़ा दम

जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी है। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना परसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा स्थि

जामताड़ा का कदम पाड़ा गांव आज भी 90 के दशक जैसी जर्जर हालत में, सरकारी योजनाएं पहुंच से बाहर

जब गरीबी और अशिक्षा के बीच प्रशासनिक लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की बेरुखी मिल जाए, तो सरकार की तमाम कल्याणकारी योजनाएं दम तोड़ देती हैं। इसका जीता-जागता उदाहरण जामताड़ा प्रखंड के गोपालपुर पंचायत का आदिवासी बहुल गांव कदम पाड़ा है। शनिवार को जब अनाथ बच्चों

धनबाद के लोयाबाद घटना की जांच में जुटा आजसू जांच दल, सुदेश महतो को सौंपी जाएगी रिपोर्ट 

धनबाद के लोयाबाद में आजसू पार्टी के नेताओं पर बीते दिनों हुए जानलेवा हमले एवं कथित तौर पर फर्जी मुकदमों को लेकर पार्टी ने केंद्रीय जांच दल का गठन कर पूरे मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। वहीं जांच दल आगामी 2 जून को आजसू के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व

नौकरी बचाने की गुहार: सहायक पुलिसकर्मियों ने वित्त मंत्री से की स्थायी समाधान की मांग 

झारखंड के अति नक्सल प्रभावित 12 जिले पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, दुमका, सिमडेगा, गुमला, खूंटी, गिरिडीह, चतरा, लातेहार, गढ़वा, पलामू और लोहरदगा में संविदा के आधार पर 2017 में सहायक पुलिसकर्मी को नियुक्त किया गया था। इस नियुक्ति के तहत समय के साथ-साथ स

हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

हज़ारीबाग़ शहर के रहने वाले आकाश जैन को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी में जॉइंट डायरेक्टर की अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है. देश की सबसे बड़ी परीक्षाओं में शामिल NEET जैसी राष्ट्रीय परीक्षा के संचालन और निगरानी में अब उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहने वाली है. आका

छात्राओं संग सिनेमा हॉल पहुँचीं मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, नागपुरी फिल्म ‘सेरेंग’ का लिया आनंद 

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की मंगलवार को आदिवासी छात्रावास की छात्राओं के साथ सिनेमा हॉल में नागपुरी फ़िल्म “सेरेंग” देखने पहुँचीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंडी कलाकारों में अद्भुत प्रतिभा है, आवश्यकता केवल उन्हें उचित अवसर, स

जामताड़ा की बेटी दिबासी हेंब्रम ने थाईलैंड में गाड़ा जीत का झंडा, एयरगन शूटिंग में जीता स्वर्ण पदक

जामताड़ा जिले की दिबासी हेंब्रम ने थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय राइफल शूटिंग एयरगन प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश और झारखंड का नाम रोशन किया है. कुंडहित प्रखंड की रहने वाली दिबासी हेंब्रम ने इस प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल

Load More