logo

A की खबरें

CM चंपाई सोरेन का दुमका दौरा आज, अबुआ आवास योजना के लाभुकों को देंगे स्वीकृति पत्र

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन आज (13 फरवरी) उप राजधानी दुमका आएंगे। यहां उनका आवास योजना के चिन्हित लाभुकों के बीच स्वीकृति पत्र और पहली किस्त का वितरण कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री बनने के बाद चंपई सोरेन का यह उपराजधानी में दूसरा दौरा है।

परीक्षा देकर घर लौट रहे छात्र की सड़क हादसे में मौत

कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग के पास एक छात्र की मौत हो गई है। छात्र परीक्षा देकर घर लौट रहा था इसी दौरान बोलेरो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया।

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बिग लॉस, पूर्व CM अशोक चव्हान ने दिया इस्तीफा, विधायक पद भी छोड़ा 

महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। यहां पार्टी के सीनियर नेता और प्रदेश का सीएम रह चुके अशोक चव्हाण (Ashok Chavan) ने पार्टी सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। साथ ही उन्होंने विधायक का पद भी छोड़ दिया है।

JSSC पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग को लेकर AJSU चलाएगा हस्ताक्षर अभियान

12 फरवरी को राज्य के सभी विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान का मकसद छात्रों और अभ्यर्थियों को सीबीआई जांच पर जोर देने के लिए एक मंच पर लाना है। 

लोकसभा चुनाव : पंजाब की सभी 14 सीटों पर AAP लड़ेगी चुनाव, केजरीवाल ने और क्या एलान किया 

पंजाब (Punjab) की सभी 14 लोकसभा सीटों पर आप (AAP) चुनाव लड़ेगी। आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने ये एलान आज, पंजाब में किया है।

ABVP ने की फेलेशिप की राशि व समय सीमा बढ़ाने की मांग, शोधार्थियों के लिए पहली बार HRA पर जोर 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद (ICHR) से  फेलोशिप की धनराशि बढ़ाने, समय से फेलोशिप, फेलोशिप के साथ 3 वर्ष की समय-सीमा देने और आवासीय भत्ता (HRA) देने की भी मांग की है।

झारखंड में कोई भी 2027 तक कोई  बेघर नहीं रहेगा – चंपाई सोरेन 

जमशेदपुर में आयोजित अबुआ आवास स्वीकृति वितरण समारोह में सीएम चंपाई सोरेन ने कहा कि अबुआ आवाज योजना की शुरुआत हेमंत सोरन ने की थी। ये उनकी सोच थी।

24872 लाभुकों के खातों में सीएम चंपाई सोरेन ने अबुआ आवास के लिए ट्रांसफर किया पैसा 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जमशेदपुर के दौरे पर हैं. वो सीएम बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर पहुंचे हैं। उनके आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री चंपई सोरेन यहां अबुआ आवास से जुड़े कार्यक्रम में शिरकत कर रहे हैं।

पहले मोदी को दिव्य पुरुष बताया, अब योगी से मिले; चर्चा में क्यों हैं कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस के सीनियर नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम (Acharya Pramod Krishnam) ने कुछ दिनों पहले पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को दिव्य पुरुष बताया, अब उत्तर प्रदेश के सीएम आदित्यनाथ योगी (Adityanath Yogi) से मिलकर वो फिर से चर्चा में हैं।

बीजेपी की वजह से सरकार बना पाये हेमंत सोरेन- विधानसभा में बोले नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी 

विधानसभा के विशेष सत्र में नेता प्रतिपक्ष बीजेपी नेता अमर बाउरी ने कहा कि हेमंत सोरेन बीजेपी की वजह से सरकार बना पाये।

झारखंड में सकारात्मक राजनीति के लिए आगे आएं युवा, आजसू पार्टी देगी मंच- सुदेश महतो

रांची कांके स्थित आजसू पार्टी के आवासीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में सुदेश महतो ने कहा कि राज्य की राजनीति में सकारात्मक बदलाव के लिए युवाओं की भागीदारी जरूरी है।

केजरीवाल के बाद आप नेता आतिशी को क्राइम ब्रांच का नोटिस, सीएम हाउस में बदलते हालात पर मंथन  

सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को दिल्ली क्राइम ब्रांच (Crime Branch) का नोटिस के बाद आप नेता आतिशी को भी नोटिस देने क्राइम ब्रांच की टीम उनके आवास पर पहुंची।

Load More