जेएमएम के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता बाबुल सुप्रियो ने आज पीसी कर बीजेपी के घोषणा पत्र यानी संकल्प पत्र पर तंज कसा। कहा कि इसमें सिर्फ मोदी ही मोदी दिखाई पड़ रहे हैं।
सीएम हेमेंत सोरेन कल चाईबासा, पलामू, प सिंहभूम, सिमडेगा और गुमला में चुनावी सभाएं करेंगे। इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज अपनी तीसरी चुनावी सभा चतरा के सिमारिया में की। इस दौरान उन्होंने चतरा से जनार्दन पासवान और सिमरिया से उज्जवल दास के लिए वोट की अपील भी की।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बरकट्ठा में आयोजित जनसभा को संबोधित किया।
गुमला में सीएम हेमंत सोरेन ने जेएमएम की ओऱ से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भूषण तिर्की के समर्थन में जनसभा की। सोरेन ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व का बिगुल फूंका जा चुका है। इस राज्य में हम यूसीसी और एनआरसी नहीं लागू होने देंगे। यहां यूसीसी औऱ एनआरसी की नही
सीएम हेमंत सोरेन ने आज गढवा विधानसभा में मंत्री मिथिलेश ठाकुर के समर्थन में जनसभा की। जनसभा को संबोधित करते हुए हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्र की बीजेपी सरकार हमेशा कहती रही है कि उसने आदिवासी हित में कई काम किये।
भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रांची के होटल रेडिशन ब्लू में पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें लिखी गई एक-एक बात पत्थर की लकीर है।
बीजेपी नेता हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग में शिकायत की है। इस बाबत JMM नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बताया कि बीजेपी के नेता हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा दिए जा रहे भड़काऊ एवं विभाजनकारी भाषणों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई किए ज
कांग्रेस प्रत्याशी अजय नाथ शाहदेव ने आज हटिया विधानसभा के अनेक स्थानों में पदयात्रा और बैठक कर जनसंपर्क अभियान चलाया।
रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के आदेश डॉ कुमार राजा के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में महागठबंधन की प्रत्याशी डॉ महुआ माझी की मौजूदगी में महानगर कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं महिला कांग्रेस के सभी प्रखंड अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई।
बीजेपी प्रदेश कार्यालय में 2 नवंबर को मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीजेपी के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ रविंद्र राय ने निर्दलीय प्रत्याशी सहित अन्य को बीजेपी की सदस्यता दिलाई।
केंद्रीय पंचायती राज, पशुपालन, मत्स्य और डेयरी मंत्री ललन सिंह ने शनिवार को कहा कि जिसकी जमीन खिसकती है, वही नकारात्मक प्रचार करता है। जो कांफिडेंट रहता है, वह सकारात्मक प्रचार करता है।