गोड्डा संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ. निशिकांत दुबे आज अपना नामांकन का पर्चा भरेंगे। नामांकन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहनवाज हुसैन, भागलपुर सांसद अजय मंडल के अलावा कई अन्य बड़े चेहरे भी शामिल होंगे।
थाना प्रभार ने नियमों को हवाला देकर चुनाव प्रचार से रोका तो बीजेपी विधायक ने उनको धमकी दी। थाना प्रभारी को उंगली दिखाते हुए उन्होंने कहा, ‘ऐसी जगह फिकवा दूंगा...।‘
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी। वहीं गांडेय उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा भी आज ही नॉमिनेशन करेंगे।
रांची लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ आज नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शामिल होंगे। नामांकन से पहले मोरहाबादी में एक जनसभा का आयोजन किया जाएगा।
कर्नाटक में BJP उम्मीदवार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। मिली खबर के मुताबिक उम्मीदवार के पास से 4.8 करोड़ कैश जब्त किये गये हैं।
लोहरदगा लोकसभा के लिए उम्मीदवार अपना नॉमिनेशन फॉर्म भरने में लगे हुए हैं वहीं आज भाजपा प्रत्याशी समीर उरांव नॉमिनेशन ने पर्चा भर लिया है।
पलामू में नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोपी भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव को पद हटा दिया गया है। मनातू थाना क्षेत्र में भाजपा के मंडल अध्यक्ष सत्येंद्र यादव पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है।
खूंटी संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अर्जुन मुंडा और इंडिया गठबंधन से कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा एक ही दिन पर्चा भरेंगे। दोनों 23 अप्रैल को पर्चा दाखिल करेंगे।
बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झमुमो पर तीखा हमला बोला है। दरअसल, झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता कर भ्र्ष्टाचार और राष्ट्रपति के अपमान को लेके केंद्र की सरकार घेरा था।
झारखंड में लोकसभा चुनाव को लेकर एनडीए ने सभी सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। सीट बंटवारे व प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में एनडीए की बैठक होनी है।
जामताड़ा में कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। इस दौरान जमकर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।
भाजपा से पुर्व सांसद राम चहल चौधरी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। हालांकि उन्होने शामिल होने के लिए रांची लोकसभा टिकट की शर्त रख दी है।