जेएसएससी सीजीएल परीक्षा को लेकर संशय बरकरार है। अभ्यर्थी इंतजार कर रहे हैं कि बस अब परीक्षा हो ही जाए। लेकिन दूसरी तरफ आज ही दैनिक भास्कर अखबार में खबर छपी है कि एक बार फिर परीक्षा की तिथि आगे बढ़ने की संभावना है।
जेएसएससी की सीजीएल परीक्षा पर संशय बना हुआ है। आयोग ने परीक्षा केंद्रों का निर्धारण नहीं कर पाने के बाद कार्मिक एवं प्रशासनिक सुधार विभाग से सहयोग मांगा है।
JSSC ने 10वीं, 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए पैरामेडिकल स्टाफ के 2532 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 23 जनवरी 2024 से शुरू होगी।
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल की परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन करने वाले वैसे अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर दी है जिनका आवेदन विभिन्न त्रुटियों की वजह से रद्द कर दिया गया है।
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने सीजीएल परीक्षा-2023 की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है।
झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 को अगले आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। परीक्षा का आयोजन 16 औऱ 17 दिसंबर को किया जाना था।
आयोग के मुताबिक परीक्षा आयोजन की संभावित तिथि 16-17 दिसंबर थी लेकिन अभी तक एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है।
झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा ली गई प्रतियोगिता परीक्षाओं में अनियमितता और कथित गड़बड़ी का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
29 अक्टूबर रविवार को राज्य के विभिन्न जिलों के केंद्रों पर JSSC द्वारा आयोजित नगरपालिका सेवा नियुक्ति परीक्षा हुई थी। अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर इसे लेकर अभियान भी चलाया गया था।
JSSC ने इंटर लेवल भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। कुल 864 पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसमें एक पद बैकलॉग का है। 12वीं पास युवा इस भर्ती के लिए www.jssc.nic.in पर जाकर 20 से आवेदन कर सकते हैं।
एक पत्र काफी वायरल हो रहा है। जिसे देख कर लग रहा है कि वह जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय से जारी हुआ है। यह पत्र सभी स्कूलों और कॉलेज के प्रचार्य को लिखा गया है।
झारखंड डिप्लोमा स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 रद्द कर दी गई है। 28 सितंबर को रांची के शिवा इन्फोटेक (रांची) में संपन्न हुई परीक्षा को रद्द कर दिया गया है।