लोहरदगा से कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत के लोकसभा में प्रदर्शन की नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सराहना की है.
खूंटी से सांसद कालीचरण मुंडा ने बुधवार को संसद भवन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से मुलाकात की और उन्हें एक बार फिर खूंटी आने का निमंत्रण दिया।
रोटरी सहेली सेंटर ने विभिन्न कोर्सेज़ की शुरुआत की है, जिसमें सिलाई और टेलरिंग, ब्यूटीशियन और ब्यूटी सेवाएं, कंप्यूटर साक्षरता और डिजिटल कौशल, ड्राइविंग और कई अन्य कोर्सेज़ शामिल हैं।
ओडिशा के राज्यपाल व पूर्व सीएम रघुवर दास ने सावन की तीसरी सोमवारी पर आज जमशेदपुर में जलाभिषेक किया।
देशभर के दलित संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट के उस फैसले का विरोध किया है जिसमें कहा गया है कि सरकारें एससी-एससी कोटे के आरक्षण में सब कोटा तय कर सकती हैं।
ओडिशा के राज्यपाल झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में आयोजित राज्यपाल सम्मेलन में शामिल हुए। वापसी के समय, दिल्ली से रांची आगमन पर बिरसा मुंडा हवाई अड्डा पर उनका स्वागत किया गया।
खिजरी विधायक राजेश कच्छप ने नामकुम प्रखंड के सिठियो पंचायत एवं नगड़ी प्रखंड की चेटे पंचायत भवन में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना निबंधन शिविर का उद्घटान किया।
उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां इटावा जिले के ऊसराहर थाना क्षेत्र में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे पर एक डबल डेकर बस कार से टकराकर खंदक में पलट गयी।
रामगढ़ में हो रही बारिश के कारण नदी नालों में उफान देखने को मिल रहा है। जिससे मंदिर के आसपास बाढ़ जैसी हालत हो गई है।
कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज लोकसभा में दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी उनके घर में रेड करने की योजना बना रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने आज राज्य सरकारों को ये अधिकार दे दिया कि वे आरक्षण के पहले से निर्धारित प्रतिशत में वर्गीकरण कर सकते हैं। यानी शीर्ष अदालत ने कोटे के अंदर कोटा को मान्य करार दिया है।
लोकसभा में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा ‘हम रील नहीं बनाते, कड़ी मेहनत करते हैं’।