केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आज राहुल गांधी को रांची के पीएमएलए कोर्ट में उपस्थित होना है।
आज धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने विधानसभा परिसर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
रांची के नामकुम थाना क्षेत्र एक निर्माणाधीन अपार्टमेंट के सबसे ऊपरी तल्ले से गिरकर अपार्टमेंट के एक गार्ड की मौत हो गई है।
CWC यानी कांग्रेस कार्यसमिति की आज की बैठक में ये मांग उठी कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता बनें। एक अन्य न्यूज एजेंसी के मुताबिक राहुल गांधी का नाम विपक्ष के नेता के रूप में पारित कर दिया गया है।
रांची सदर अनुमंडल क्षेत्र के सभी निजी एवं सरकारी स्कूलों, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालय के 100 गज की परिधि में तंबाकू पदार्थों की बिक्री पर रोक है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार बनाने की कवायद में जुटी बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाये। राहुल ने कहा कि एग्जिट पोल के सहारे कम से कम 30 लाख करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है।
रांची के पिठोरिया थाना क्षेत्र के ओखरगड़ा जंगल में एक महिला की लाश मिली है।
मोदी सरकार में केंद्रीय राज्यमंत्री रहे राव इंद्रजीत सिंह ने आज कहा कि बीजेपी का 400 पार का नारा झूठा था। राव ने कहा कि कई लोग चुनाव के दौरान मुझसे पूछते थे कि ये कैसे संभव है।
नीट यूजी का रिजल्ट 4 जून को मेडिकल प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी किया। जिसके बाद कोटा में एक 18 साल की लड़की ने 9वें फ्लोर से कूदकर जान दे दी। मृतका की पहचान बागीशा तिवारी के रुप में हुई है।
रांची के चुटिया थानाक्षेत्र के रेडिशन ब्लू के सामने एक्सट्रीम बार में हुए डीजे हत्याकांड मामले में एक अपडेट आया है। रांची सिविल कोर्ट ने मामले में गिरफ्तार बार के संचालक विशाल, उदय सिंह, पंकज अग्रवाल और रवि कुमार को बेल प्रदान की है।
पंडरा ओपी क्षेत्र के पिस्का मोड़ स्थित सिटी ट्रस्ट हॉस्पिटल के समीप किराए पर रहने वाली एक महिला की बुधवार सुबह संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई।
18वीं लोकसभा के दिलचस्प आंकड़ों के बाद इंडिया और एनडीए में सरकार बनाने की होड़ पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के प्रमुख रामदास अठावले ने शायराना अंदाज में जवाब दिया है।