मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक नयी योजना के तहत 2 लाख रुपए तक की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा कर दी है। यह निर्णय नीतीश कुमार की कैबिनेट ने लिया है।
बिहार में तीन आतंकवादियों के घुसने की सुचना के बाद अब पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। जिसके बाद सिविल कोर्ट में हड़कंप मच गया है।
बिहार के राजगीर में आज से पुरुष हॉकी एशिया कप 2025 का धमाकेदार आगाज हो चुका है, जो पूरे देश के लिए एक बहुत बड़ा अवसर है। इस महामुकाबले में पूरे एशिया की टॉप 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा का आज 13वां दिन है। और आज इसकी शुरुआत उन्होंने पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से कर दी है। आज के इस वोट अधिकार यात्रा में राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी शामिल होंगे।
राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है कि भाजपा ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पीएम मोदी को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल मामले में गांधी मैदान थाने में FIR दर्ज कराया है।
पटना में पुलिस ने एक होटल से अवैध देह व्यापार धंधे का खुलासा किया है। साथ ही इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है और एक महिला को मुक्त कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह जिस्मफरोशी का धंधा सबकुछ डिजिटल और ऑनलाइन चलता था।
जहानाबाद के बाल पर्यवेक्षण गृह में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पर्यवेक्षण गृह से बुधवार को 24 बाल बंदी फरार हो गए। पुलिस ने सर्च अभियान चला कर इनमें से चार को पकड़ लिया है
नवादा जिले से अंधविश्वास का एक बड़ा ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र में अंधविश्वास में एक वृद्ध के साथ मॉब लिंचिंग में 70 वर्षीय वृद्ध की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बिहार के मुंगेर में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। जहां एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मामला जिले के बरियारपुर थानाक्षेत्र के फुलकिया मोड़ की है। जहां एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी बस से टकरा गई।
बिहार में विधानसभा चुनाव के पूर्व ही राज्य की राजनीति अलग ही अंदाज़ में दिख रही है। इसी बीच इंडिया महागठबंधन की तरफ से वोट अधिकार यात्रा निकाली गई है। इस यात्रा के 12वें दिन राहुल गांधी सीतामढ़ी पहुँच चुके हैं।
बिहार में नेताओं पर जनता का गुस्सा हिंसक रूप लेने लगा है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के काफिले पर हालिया हमले के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कैबिनेट मंत्री श्रवण कुमार और हिलसा विधायक कृष्ण मुरारी पर भी भीड़ ने हमला बोल दिया है।
बिहार की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है, जब राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो में मंत्री पांडे का काफिला पटना के अटल पथ पर आक्रोशित भीड़ से घिरा हुआ दिख रहा है, जहां पत्थरबाज़ी में उनकी गाड़ी