झारखंड के स्कूलों में तीन साल के भीतर 8.27 लाख छात्रों का नामांकन घट चुका है, जो यू-डायस प्लस की हालिया रिपोर्ट से सामने आया है। इस रिपोर्ट के अनुसार, शैक्षणिक सत्र 2021-2022, 2022-2023 और 2023-2024 के दौरान हर साल नामांकन में गिरावट आई है।
झारखंड कांग्रेस के सभी विधायक और मंत्री बुधवार को दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने बताया कि यह यात्रा प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में होगी।
सरकार ने 1990 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी के पद पर नियमित रूप से नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। उनकी नियुक्ति दो साल के लिए होगी, और उनका कार्यकाल 26 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा।
झारखंड के विभिन्न जिलों से आकर UAE में बसे झामुमो समर्थकों नें दुबई में झारखंड मुक्ति मोर्चा का स्थापना दिवस मनाया। सभी ने नई सरकार के गठन के लिए हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन को बधाई दी।
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की है। यह बैठक रहयस्यमय बीमारी गुइलेन-बैरे सिंड्रोम की रोकथाम को लेकर की गई। बैठक में स्वास्थय मंत्री डॉक्टर इरफान अंसारी भी मौजूद रहे।
झारखंड में ठंड का प्रभाव कम होने लगा है। मौसम विभाग के अनुसार, 1 फरवरी से तापमान में और वृद्धि होगी, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के लगभग सभी जिलों में शुक्रवार से तापमान में वृद्धि हो सकती है।
राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत IRCTC द्वारा शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम के लिए रांची, चतरा, गुमला, हजारीबाग, लातेहार, पलामू, गढ़वा और सिमडेगा जिले के कुल 800 छात्र कोलकाता
झारखंड का मौसम फिर बदलने वाला है। राज्य के लगभग सभी जिलों में आज से तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।
झारखंड के विभिन्न जिलों में आतंकी संगठन अलकायदा के संदिग्ध आतंकियों के बारे में झारखंड एटीएस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली है। रांची के चान्हों, मांडर और लोहरदगा के कुडू समेत अन्य इलाकों में अलकायदा के झारखंड मॉड्यूल के 16 संदिग्ध आतंकियों की गतिविधियों के ब
26 जनवरी को डीजीपी अनुराग गुप्ता ने पुलिस मुख्यालय में झंडोत्तोलन किया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस अफसरों और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा है कि झारखंड को अपराध व नक्सल मुक्त बनाने में अपना अहम योगदान दें।
झारखंड पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मनचाहा ट्रांसफर-पोस्टिंग कराने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को रांची में हिरासत में लिया है। गिरफ्तार किए गए सदस्यों में सज्जाद उर्फ मुन्ना, कैप्टन सिंह सलूजा, सूर्य प्रभात, आयन सरकार और चंदन लाल शामिल हैं।
राज्य के 80 मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालयों में एडमिशन का प्रोसेस शुरू हो गया है। इन स्कूलों में नामांकन के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों तरह से आवेदन किया जा सकता है।