जमशेदपुर के परसुडीह स्थित कॉलेज के क्लासरूम में दबदबा बनाने के लिए देसी कट्टा लाने वाले 12वीं साइंस के 3 छात्रों को कॉलेज प्रबंधन ने निष्कासित कर दिया है। वीडियो वायरल होने के बाद यह बड़ी कार्रवाई हुई है। पूरी ख़बर पढ़ें।
गढ़वा जिले के चिनिया-बेता मुख्य सड़क स्थित डोली पत्थर जंगल में एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। गुरुवार सुबह तालाब के समीप हाथी का शव देखे जाने के बाद इसकी सूचना तेजी से आसपास के गांवों में फैल गई।
जामताड़ा नगर पंचायत ने स्थानीय निवासियों को बड़ी राहत देते हुए दो नई निशुल्क एम्बुलेंस सेवाओं की शुरुआत की है। 30 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोग हेल्पलाइन नंबर 7765950812 पर कॉल करके इस आपातकालीन मुफ्त सेवा का लाभ उठा सकते हैं।
टाटा लीज नवीकरण प्रक्रिया को पारदर्शी और विवादमुक्त बनाने के लिए कोल्हान आयुक्त की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक में बड़ा फैसला लिया गया। इसके तहत लीज क्षेत्र के सभी विवादित भूखंडों का आधुनिक तकनीक से डिजिटल मैपिंग और भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। समिति
कतर के रास लाफान इंडस्ट्रियल एरिया स्थित गैस प्लांट में हुए भीषण धमाके में जमशेदपुर के धातकीडीह निवासी राजा अली इमाम (45) की भी मौत हो गई है। वह कतर नेशनल फैसिलिटी सर्विसेज कंपनी में इंस्ट्रूमेंट तकनीशियन के पद पर कार्यरत थे।
झारखंड में मॉनसून की रफ्तार अब भी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग ने 25 से 30 जून के बीच राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, मेघ गर्जन और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है।
गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र स्थित मनातू गांव में बुधवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ कुएं में कूदकर जान दे दी। मृतकों की पहचान परदेशनी कुमारी (27), पुत्र अंश उरांव (5) और पुत्री आशमानी कुमारी (4) के रूप मे
जामताड़ा के बिंदापत्थर थानाक्षेत्र में वज्रपात की चपेट में आकर 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 2 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह दर्दनाक हादसा चरकादाहा गांव में उस वक्त हुआ, जब कुछ लोग एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे।
पलामू जिले के मेदिनीनगर में 2 दिन पहले जीएलए कॉलेज गेट के पास अष्टभुजी मंदिर के सामने हुए चर्चित गोलीकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
रांची के तुपुदाना में महिला का सिर कुचला शव मिलने की घटना का पर्दाफाश हो गया है। मृतका की पहचान रेखा देवी के रूप में की गई।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के पूर्व उपाध्यक्ष, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. गुलफाम मुजीबी के असामयिक निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए इसे कांग्रेस