रांची के हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात असामाजिक तत्वों ने जमकर उत्पात मचाया। बदमाशों ने निजाम नगर स्थित मोती मस्जिद रोड और मक्का मस्जिद रोड पर सड़क किनारे खड़ी आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों में तोड़फोड़ कर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए।
गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड में सात साल की एक बच्ची के साथ कथित यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है। पीड़िता के परिजनों ने बगोदर प्रखंड में कार्यरत पंचायत सचिव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
बोकारो शिक्षा विभाग में दिवंगत शिक्षक के नाम पर 14.65 लाख रुपये के एरियर भुगतान का मामला सामने आया है। बिलिंग असिस्टेंट ने अपने खाते में ट्रांसफर की रकम, डिजिटल जांच में हुआ खुलासा।
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पहली पुण्यतिथि मंगलवार को पूरे राज्य में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई जाएगी। मुख्य कार्यक्रम रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड स्थित उनके पैतृक गांव नेमरा के लुकैयाटांड़ मैदान में आयोजित होगा
जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की बड़ी कार्रवाई। रांची, बोकारो और हजारीबाग समेत 18 ठिकानों पर छापेमारी में दस्तावेज व OMR शीट जब्त, हजारीबाग से दो सगे भाई हिरासत में।
14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा में गड़बड़ी को लेकर जारी छात्र आंदोलन के बीच झारखंड सरकार का बड़ा कदम। CM हेमंत सोरेन ने जांच कमेटी गठित करने का दिया निर्देश, PT परीक्षा रद्द करने पर भी बन सकती है सहमति। जानिए पूरी जानकारी।
रांची समेत झारखंड के कई जिलों में मानसून सक्रिय। मौसम विभाग ने 5 से 7 अगस्त तक बारिश, वज्रपात और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की। जानिए अपने जिले के मौसम का हाल।
राजधानी रांची से 16 वर्षीय किशोरी प्रीति कुजूर के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, प्रीति सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे रातू थाना क्षेत्र के ललित नगर, कांठीटाड़ स्थित अपने एक रिश्तेदार के घर से निकली थी, जिसके बाद से उसका कोई पता नहीं चल स
बोकारो जिले के जरीडीह थानाक्षेत्र अंतर्गत भस्की पंचायत के योगीडीह गांव में सोमवार शाम धान रोपनी के दौरान हुए वज्रपात की चपेट में आने से 5 महिलायें घायल हो गईं।
जामताड़ा थानाक्षेत्र के सुपायडीह गांव के पास पुलिस एनकाउंटर में मारे गए झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा का पोस्टमार्टम सोमवार को मजिस्ट्रेट और मेडिकल टीम की कड़ी निगरानी में पूरा हो गया।
झारखंड लोक सेवा आयोग की 14वीं पीटी परीक्षा में कथित गड़बड़ी के खिलाफ जारी छात्र आंदोलन के बीच सीआईडी का एक्शन तेज हो गया है। भर्ती परीक्षाओं में भ्रष्टाचार के खिलाफ सीआईडी ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले की एक 16 वर्षीय किशोरी, जो लगभग छह वर्ष पूर्व मानव तस्करी का शिकार हो गई थी, को दिल्ली में चलाए गए एक संयुक्त बचाव अभियान के दौरान सकुशल मुक्त कराया गया। यह कार्रवाई चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस, मिशन मुक्ति फाउंडेशन तथा रेस्