चैती छठ पूजा को लेकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर समिति ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार चार दिवसीय चैती छठ 22 से 25 मार्च तक है। पर्व की शुरुआत नहाय खाय से होगी और उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा। सोमवार को सूर्य मंदिर समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह
झारखंड विधानसभा में आज विश्वविद्यालय विधेयक 2026 संशोधन के साथ प्रस्तुत किया जाएगा। राज्य सरकार का कहना है कि यह विधेयक उच्च शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और विश्वविद्यालयों के संचालन को सुचारू करने के उद्देश्य से लाया जा रहा है।
जामताड़ा जिले में आगामी सीनियर क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए आयोजित क्रिकेट कैंप को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि इस कैंप की जानकारी स्थानीय खिलाड़ियों को नहीं दी गई और उन्हें इसमें प्रवेश से भी वंचित रखा गया। इसको लेकर स्थानीय खिलाड़ियों में नाराज़गी
झारखंड की सियासत में कांग्रेस को लेकर बयानबाजी तेज हो गई है। डुमरी विधायक जयराम महतो ने दावा किया है कि आने वाले कुछ महीनों में राज्य में कांग्रेस टूट सकती है और गैर भाजपा, गैर कांग्रेसी सरकार बनने की स्थिति बन सकती है।
झारखंड विधानसभा परिसर के बाहर उस समय हलचल बढ़ गई जब झरिया की विधायक रागिनी सिंह असर्फी अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ धरने पर बैठ गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि अस्पताल शव सौंपने के लिए भी परिजनों से पैसे वसूलता है।
मिडिलइस्ट में बढ़ते तनाव और भीषण युद्ध के बीच, जब समुद्र का हर रास्ता जोखिम से भरा था, तब झारखंड के जमशेदपुर का एक युवा इंजीनियर मौत के साये में अपनी जिम्मेदारी निभा रहा था। यह कहानी है लौहनगरी के अंश त्रिपाठी की, जिसने न सिर्फ एक विशाल जहाज शिवालिक को सं
झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार को अचानक बदले मौसम के बीच एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। कडरू मेन रोड स्थित स्काईलाइन बिल्डिंग में बने एक रेस्त्रां के खुले रूफटॉप पर लगा शेड तेज हवा के कारण टूटकर नीचे गिर गया।
झारखंड के गढ़वा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया। इस दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से झारखंड का मौसम अचानक बदल गया है। सोमवार को दोपहर बाद कई जिलों में आसमान पर घने काले बादल छा गए और दिन में ही अंधेरा जैसा माहौल बन गया।
केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में “सतत खनन एवं पारिस्थितिक पुनर्स्थापन” विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का कर्टेन रेज़र आयोजित
लोक भवन में आयोजित हुआ रात्रि भोज
सीएजी ने खोल कर रख दी कलई, भ्रष्टाचार, अनियमितता और अधिकाई भुगतान