logo

Jharkhand News

खूंटी में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, 3 सगे भाइयों को गंभीर चोटें

खूंटी शहर से सटे बेलाहाथी गांव में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। घटना में एक पक्ष के तीन सगे भाई बलिंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह और श्याम सिंह घायल हो गए।

संजय सेठ ने CBI जांच की मांग की, कहा - 'छात्रों पर पड़ी एक-एक लाठी का देना होगा जवाब'

रक्षा राज्य मंत्री और रांची सांसद संजय सेठ ने झारखंड सरकार पर छात्रों के आंदोलन को दबाने और लाठीचार्ज कराने का आरोप लगाया। उन्होंने JPSC परीक्षा में कथित धांधली और अनियमितताओं की CBI जांच की मांग करते हुए राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

मारपीट के विरोध में आज हजारीबाग में रिफॉर्म मंच का मौन जुलूस

JPSC-JSSC परीक्षाओं में कथित अनियमितता और सरकार के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक के बाद छात्रों के आंदोलन ने नया रूप ले लिया है। छात्रों पर लाठीचार्ज और मारपीट की घटना के विरोध में रिफॉर्म मंच की ओर से आज, 22 अगस्त की शाम हजारीबाग में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

गिरिडीह में बोले बाबूलाल मरांडी, छात्रों की आवाज दबा रही सरकार

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने प्रेस वार्ता कर राज्य सरकार पर छात्रों की आवाज दबाने और उनके साथ मारपीट कराने का आरोप लगाया। उन्होंने परीक्षा में हुई गड़बड़ी की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है।

RKDF यूनिवर्सिटी के छात्रों ने किया औद्योगिक भ्रमण, सुधा डेयरी में जाना कैसे तैयार होते हैं प्रोडक्ट्स

RKDF University, Ranchi के लाइफ साइंसेज और होटल मैनेजमेंट के विद्यार्थियों ने सुधा डेयरी, धुर्वा का एक दिवसीय औद्योगिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने दूध के संग्रहण (Procurement) से लेकर प्रोसेसिंग, क्वालिटी कंट्रोल, पैकेजिंग और मार्केटिंग तक की पूरी प्र

गिरडीह सदर अस्पताल पहुंचे बाबूलाल मरांडी, घायल छात्र और ABVP कार्यकर्ता का जाना हाल

गिरिडीह में JMM कार्यकर्ताओं और ABVP नेताओं के बीच हुई झड़प के बाद नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल ABVP कार्यकर्ता मंटू मुर्मू का हालचाल जाना और मामले की निष्पक्ष जांच व घायलों के बेहतर इलाज की मांग की।

माही रेस्टोरेंट संचालक से 1 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

रांची के अरगोड़ा स्थित माही रेस्टोरेंट के संचालक से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगदारी की रकम नहीं देने पर रेस्टोरेंट संचालक और उनके परिवार को जान से मारने के साथ दुकान में आग लगाने की धमकी दी गई।

रांची DC ने RJD के पूर्व MLC सुबोध राय के शराब प्लांट का लाइसेंस किया रद्द

रांची से सटे ओरमांझी के उकरीद स्थित मेसर्स तरंगनी लीकर्स प्राइवेट लिमिटेड बॉटलिंग प्लांट का लाइसेंस उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने रद्द कर दिया है। यह प्लांट बिहार के राजद के पूर्व एमएलसी सुबोध कुमार राय का बताया गया है। डीसी ने मामले में आरोपियों की ओर से द

गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 2 को लगी गोली; हथियार बरामद

रामगढ़ के गिद्दी में पुलिस और अपराधियों के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में 2 कुख्यात अपराधी गोली लगने से घायल हो गए, जबकि 1 चकमा देकर फरार हो गया। मौके से हथियार और गोलियां बरामद की गई हैं।

रामगढ़ के मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट में लगी भीषण आग, 3 इंजीनियरों की मौत

रामगढ़ जिले के बरकाकाना (हेहल) स्थित मां छिन्नमस्तिका इस्पात प्लांट के पावर प्लांट में देर रात भीषण ब्लास्ट के बाद आग लग गई। इस हादसे में शिफ्ट इंचार्ज समेत तीन इंजीनियरों की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच कर रही

बिहार में भीषण सड़क हादसा, आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को बस ने कुचला; 6 की मौत

पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बसवरिया पराउटोला पंचायत के बनकटवा मध्य विद्यालय के पास शुक्रवार की रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। छठियार कार्यक्रम के दौरान सड़क किनारे आयोजित आर्केस्ट्रा देख रहे लोगों को गोरखपुर से बेतिया आ रही शाही

कोडरमा के कस्तूरबा विद्यालय की छात्राओं का प्रदर्शन, धूप-गर्मी से कई बेहोश; बदहाल व्यवस्था के खिलाफ खोला मोर्चा

धूप और गर्मी से बिगड़ी छात्राओं की तबीयत बेहोशी की हालत में दिख रही ये छात्राएं कोडरमा के सतगावां स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की हैं। ये छात्राएं अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर प्रदर्शन कर रही थीं।

Load More