चश्मदीदों ने बताया कि सत्संग खत्म होने के बाद जब बाबा का काफिला निकला तो लोगों में उनका चरण रज लेने की होड़ मच गई। इसी होड़ में काफिले के पीछे भागते लोगों में भगदड़ मची।
संसद में आज बीजेपी के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने जेएमएम पर हमला करते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के विधानसभा क्षेत्र से जीतकर लोकसभा पहुंचा हूं।
साकार विश्व हरि भोले बाबा के अनुयायी पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली और उत्तराखंड में ज्यादा हैं। नारायण साकार हरि की शुरुआती पढ़ाई एटा से ही हुई है।
कॉलेज प्रशासन की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है कि सभी लड़के अब कैंपस में फॉर्मल कपड़े ही पहन कर आएंगे। अगर छात्र इन ड्रेस कोड का पालन नहीं करते हैं तो उन्हें कॉलेज के गेट से ही लौटा दिया जाएगा।
पीएम नरेंद्र मोदी ने लोकसभा में कहा कि चुनाव में तीसरी बार हारने वालों की पीड़ा समझ में आती है। जानकारों के अनुसार, उनका कांग्रेस की ओर था लेकिन उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया।
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 40 की मौत; 100 से अधिक घायल
आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने लोकसभा में आज चमार रेजिमेंट के दोबारा गठन की मांग की।
कानून के 8 प्रावधानों पर घोर आपत्ति जताई जा रही है। इसमें पुलिस के 3 महीने के हिरासत,जबरन अप्राकृतिक संबंधों के लिए कोई प्रावधान नहीं किया जाने, गैरहाजिरी में मुकदमा सहित 8 नए कानून हैं।
राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत 9 जुलाई को 3 दिवासीय दौरे पर रांची आ रहें है। मिली खबरों में कहा गया है कि भागवत आरएसएस के प्रांत प्रचारकों की बैठकों में हिस्सा लेंगे।
NEET पेपर लीक घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाते हुए सीबीआई अब आरोपियों के रिश्तेदारों के बैंक खातों के साथ उनकी संपतियों की भी जांच करेगी।
कुशवाहा ने भी पीएम मोदी और NDA के सहयोगी दलों को धन्यवाद दिया है। गौरतलब है कि लोकसभा में पाटलिपुत्र से मीसा भारती और नवादा से विवेक ठाकुर के सांसद बनने के बाद राज्यसभा की दो सीटें खाली हुई है।