logo

National News

दिल्ली से पटना पहुंचा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, एयरपोर्ट पर दी गई श्रद्धांजलि 

सुशील कुमार मोदी का पार्थिव शरीर दिल्ली से पटना पहुंच गया है। एयरपोर्ट पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। फूलों से सजी पुलिस की गाड़ी में पार्थिव शरीर को उनके घर लाया गया है। घर पर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।

किराया मांगने पर भड़का शख्स, मकान मालकिन को चाकू घोंपा; पोते को भी बेरहमी से मारा

किराया मांगने पर एक शख्स इस तरह से भड़क गया कि उसने मकान मालकिन को चाकू मारकर उसकी हत्या कर दी। शख्स इस कदर गुस्से में था कि उसने मृतका महिला के 7 साल के पोते को भी नहीं छोड़ा।

डॉक्टर को दिखाकर लौट रहे थे भाई-बहन, मनचलों ने छेड़ा; फब्तियां कसीं और किये गंदे इशारे

एक भाई-बहन डॉक्टर के यहां से आ रहे थे लेकिन मनचलों ने उनको गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड समझकर पीछा करना शुरू कर दिया। मनचले भाई औऱ बहन का लगभग 6 किलोमीटर तक पीछा करते रहे।

फ्री में सब्जी ले जाता है दारोगा, पैसे भी छीन लेता है और बेइज्जत करता है, ये बोलकर दुकानदार ने किया सुसाईड 

दारोगा फ्री में सब्जी ले जाता है। पैसे छीन लेता है और शिकायत करने पर बेइज्जत करता है। उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक सब्जी दुकानदार ने ये बोलते हुए सुसाईड कर लिया है।

मुंबई में होर्डिंग के नीचे दबकर मरनेवालों की संख्या 14 तक पहुंची, NDRF टीम ने 88 को बाहर निकाला

मुंबई में होर्डिंग के नीचे दबकर मरनेवालों की संख्या 14 तक पहुंच गयी है। वहीं, NDRF ने खबर लिखे जाने तक 88 लोगों को को बाहर निकाला है।

डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की दर्दनाक मौत

उत्तरप्रदेश के हापुड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकरा गई। हादसे में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक की स्थिति गंभीर है।

पीएम ने वाराणसी से दाखिल किया नामांकन, कई दिग्गज रहे मौजूद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी से नामांकन दाखिल कर दिया है। पीएम के नामांकन में 11 राज्यों के मुख्यमंत्री, 20 केंद्रीय मंत्री, यूपी सरकार के मंत्री और कई सांसद-विधायक भी शामिल हुई।

विशेष विमान से दिल्ली से पटना पहुंचेगा सुशील मोदी का पार्थिव शरीर, अंतिम संस्कार में शामिल होंगे नड्डा

पार्थिव शरीर को राजेंद्र नगर में उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। उनकी अंतिम यात्रा बीजेपी कार्यालय, विधान परिषद होते हुए गुलबी घाट पहुंचेगी।

लंगूर की ड्यूटी थी कि लोगों को बंदरों से बचाएगा, उसी ने एक यात्री का कान काट लिया

उत्तरप्रदेश के बरेली के इज्जतनगर रेलवे स्टेशन में ड्यूटी से लौट रहे एक युवक का लंगूर ने कान काट लिया। कान काटने के बाद लंगूर वहां से भाग गया। लंगूर के हमले में लहुलुहान हुए पीड़ित यात्री को जिला अस्पताल ले जाया गया।

मुंबई में भारी बारिश औऱ तूफान से तबाही, घाटकोपर में गिरे होर्डिंग के नीचे दब गये 35 लोग

मुंबई में सीजन की पहली बारिश के साथ तूफान ने भी तबाही मचाई है। तूफान से घाटकोपर में एक होर्डिंग के उड़कर गिर जाने से इसके नीचे कम से कम 35 लोग दब गये हैं।

लोकसभा चुनाव :  10 राज्यों में शाम 5 बजे तक 62.31% वोटिंग, प बंगाल टॉप पर 

देश में हुए चौथे चरण के लोकसभा चुनाव में शाम 5 बजे तक 62.31% वोटिंग हुई है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, शाम 5 बजे तक 62.31 फीसदी वोटिंग हुई है।

सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका, अरविंद केजरीवाल बने रहेंगे दिल्ली के मुख्यमंत्री 

सुप्रीम कोर्ट ने आज उस याचिक को खारिज कर दिया जिसमें अऱविंद केजरीवाल को दिल्ली का मुख्यमंत्री पद पर बने रहने की चुनौती दी गयी थी।

Load More