केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लोकसभा में एक सवाल के जवाब में लिखित रूप से यह जानकारी दी है कि आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सुरक्षाबल के 134 जवानों ने अपनी शहादत दी है।
पाकिस्तान में आत्मघाती हमला हुआ है। इसमें अब तक कम से कम 24 सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। हमला खैबर पख्तूनख्वा में हुआ है। इसमें कुछ सुरक्षा बलों के भी मारे जाने की खबर है।
कर्नाटक के बेलगावी में जिले में एक महिला को नग्न कर गांव में घुमाने और पीटने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि महिला का बेटा गांव की ही एक लड़की को लेकर भाग गया था जिसकी सजा उसकी मां को दी गई।
डाक कर्मियों की मुख्य 2 मांगें है। पहला की उन्हें 8 घंटे का काम और पेंशन उपलब्ध कराया जाए। इसके साथ ही अन्य कई और मांगे भी हैं।
CM हेमंत सोरेन छठे समन पर भी पेशी के लिए ED के दफ्तर नहीं जायेंगे। मिली खबर में बताया गया है कि CM हेमंत पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज दुमका रवाना हो रहे हैं।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो गया है। मोहन यादव को मध्यप्रदेश का सीएम बनाया गया है। विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। मोहन यादव पर पार्टी ने अपना भरोसा जताया है।
उत्तरप्रदेश के अमेठी के मुंशीगंज थाना क्षेत्र से सटे गांव में अज्ञात अपराधियों ने 55 वर्षीय व्याक्ति की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी है। वहीं पर एक 58 वर्षीय महिला को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया है।
सुप्रीम कोर्ट ने अनुच्छेद 370 हटाने के केंद्र सरकार के फैसले को बरकरार रखा है। इस फैसले को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया है। पीएम ने ट्वीट कर लिखा कि आज का फैसला सिर्फ कानूनी फैसला नहीं है, यह आशा की किरण है, उज्जवल भविष्य का वादा है और एक मजबूत,
अनुच्छेद 370 हटाने के 4 साल बाद आज सुप्रीम कोर्ट ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए कहा कि अब इस पर चर्चा करना सही नहीं है कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि 5 अगस्त 2019 को केंद्र सरकार ने जो फैसला लिया था वह सही था और यह बरकरार रहेगा।
I.N.D.I.A. गठबंधन की चौथी बैठक के तारीखों का ऐलान हो गया है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि विपक्षी इंडिया ब्लॉक की चौथी बैठक मंगलवार 19 दिसंबर 2023 को नई दिल्ली में दोपहर 3 बजे से होगी।