XLRI, टाटा के प्लैटिनम जुबली समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा कि 2030 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बन जायेगा।
उत्तर प्रदेश में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार में आग लग गयी। इसमें सवार सभी 8 लोगों की मौत जलने से हो गयी। मरने वालों में एक बच्चा भी शामिल है।
छत्तीसगढ़ CM के नाम का ऐलान कर दिया गया है। विष्णुदेव साय छत्तीसगढ़ CM का पद संभालेंगे। भाजपा विधायक दल की बैठक में यह फैसला लिया गया है। बता दें कि आदिवासी समुदाय विष्णुदेव साय आते है। वह कुनकुरी विधानसभा सीट से हैं।
लंदन से MBA की डिग्री लेकर लौटने वाले आनंद आकाश नाम के शख्स को BSP सुप्रीमो मायावती ने आज लखनऊ में अपना उत्तराधिकारी घोषित किया है।
करीब 15 महीने बाद शाह-नीतीश एक साथ एक मंच पर नजर आ रहे हैं। बैठक की शुरुआत होने से पहले नीतीश ने शाह को गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया। इस बैठक में झारखंड-ओडिशा और पश्चिम बंगाल के सीएम को भी शामिल होने था।
पुलिस ने हत्या के आरोप में दो शूटरों के साथ उनके एक सहयोगी उधम सिंह को भी गिरफ्तार किया है।
उन्होंने ट्वीट कर कांग्रेस और धीरज साहू को आड़े हाथों लिया है। जेपी नड्डा ने ट्वीट कर लिखा है कि जवाब तो देना पड़ेगा। भागते भागते थक जाओगे, लेकिन क़ानून पीछा नहीं छोड़ेगा। अगर कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी है तो मोदी जी भ्रष्टाचार पर कार्यवाही की गारंटी
मुंडा ने कहा है कि CM के चयन के लिए शीघ्र ही विधायक दल की बैठक बुलाई जायेगी। इस बैठक में छत्तीसगढ़ के भावी CM का नाम तय कर लिया जायेगा।
धीरज साहू के ठिकानों पर आज पांचवे दिन भी छापेमारी जारी है। यह छापेमारी झारखंड-ओडिसा और पश्चिम बंगाल के अलग-अलग ठिकानों पर चल रही है। चौथे दिन यानि की शनिवार को धीरज साहू फर्म के मैनेजर बंटी के ओडिशा स्थित बोलांगीर के सुदापाड़ा स्थित ठिकाने पर नोटों की भर
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू के ठिकानों पर इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। छापेमारी का आज पांचवा दिन है। बीते चार दिनों में छापेमारी को 176 बैग रुपए मिले है। शुक्रवार रात तक यह 156 थी। टीम द्वारा अबतक 176 में से 40 बैगों की गिनती हुई है।
देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज झारखंड आ रहे है। उपराष्ट्रपति यहां दो शैक्षणिक संस्थानों के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जमशेदपुर में जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के प्लेटिनम जुबली समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
गोगामेड़ी की हत्या के मामले में रामवीर नामक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रामवीर हरियाणा, महेंद्रगढ़ जिले के पिलानिया गांव का निवासी बताया जाता है।