logo

झारखंड की खबरें

29 अगस्त को झारखंड कैबिनेट की बैठक

29 अगस्त 2024 को झारखंड कैबिनेट की बैठक होनी है। इस बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

ट्रैफिक जाम में फंसे जज साहब, DGP को कोर्ट में बुलाकर लगाई फटकार

23 अगस्त को भाजयुमो की रैली के दौरान सिटिंग जज जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी कांके रोड में जाम में फंस गये थे। इस बात को झारखंड हाईकोर्ट ने गंभीर से लिया है।

कोडरमा ने महिला ने अपने 5 साल के बच्चे के साथ कुएं में कूदकर की आत्महत्या, ससुराल वाले करते थे परेशान 

कोडरमा के तरवन गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। जहां मंगलवार को एक महिला ने अपने 5 साल के बेटे के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। महिला कुछ दिनों से घरेलु विवाद से परेशान थी। घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों और मायके वालों की मदद से शव को क

खूंटी में अफीम की खेती रोकने को लेकर HC में हुई सुनवाई, राज्य सरकरा ने पेश की SOP 

झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को खूंटी जिले में अफीम की अवैध खेती और नशे के कारोबार के खिलाफ स्वतः संज्ञान से दर्ज जानहित याचिका पर सुनवाई की। राज्य सरकार ने अदालत के समक्ष नशे के कारोबारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए बनाई गई SOP

जैप 9 साहेबगंज के DSP ने दिया पुलिस सेवा से इस्तीफा, विधानसभा चुनाव लड़ने की चर्चा 

जैप 9 साहेबगंज के DSP नवनीत हेंब्रम ने पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया है। उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है। कहा जा रहा है कि नवनीत हेंब्रम महेशपुर विधानसभा से चुनाव लड़ सकते हैं। 

झारखंड के मजदूरों को तमिलनाडु में बनाया गया बंधक, रिहाई के लिए मांगे जा रहे पैसे

दुमका जिले के 11 मजदूरों को तमिलनाडु में बंधक बना लिया गया है। बंधक बनाने वालों ने रुपयों की मांग भी की है। इस संबंध में मजदूरों के परिजिनों ने पुलिस के पास शिकायत की है और अपनों की वापसी कराने की मांग की है।

सहायता प्राप्त स्कूलों के बच्चों को भी पोशाक और स्कूल बैग देगी राज्य सरकार

झारखंड के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ ही अब सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़नेवाले बच्चों को भी पोशाक और स्कूल बैग समेत अन्य योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।

लोहरदगा में तालाब में डूबने से 3 बच्चों की मौत 

लोहरदगा जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र के एकागुड़ी गांव में रविवार को 3 बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गयी है। घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है। पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है।

झारखंड आंदोलनकारी 1 सितंबर से निकालेंगे नवनिर्माण यात्रा, क्या हैं मुख्य मांगें 

झारखंड में 25 अगस्त से होने वाली न्याय अधिकार सह झारखंड नवनिर्माण यात्रा की तिथि को बदलकर 1 सितंबर कर दिया गया है। इसकी जानकारी रविवार को झारखंड आंदोलनकारियों ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

जामताड़ा में पुलिस की वर्दी में अपराधियों ने की डकैती, करीब 4 लाख रुपये की लूट 

जामताड़ा के नारायण थाना क्षेत्र के मिरगा गांव में पुलिस की वर्दी में नकाबपोश अपराधियों ने डकैती की घटना को अंजाम दिया। 7 नकाबपोश अपराधियों ने एक घर में घुसकर डकैती की इस घटना को अंजाम दिया। जिसमें करीब 4 लाख रुपये की लूट हुई है। 

ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूर की मौत 

घाटशिला थाना क्षेत्र के बड़ाजुड़ी पंचायत अंतर्गत सोराडाबर गांव के समीप शनिवार को ट्रैक्टर के नीचे दबकर मजदूर की मौत हो गयी। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी। जिसके बाद इसकी सूचना जिला परिषद सदस्य देवानी मूर्मू और पुलिस को दी गयी।

पालामू के मेडिकल कॉलेज में महिला नर्स के साथ दुर्व्यवहार, सिविल सर्जन ने जांच के लिए बनाई टीम 

पलामू के मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में एक महिला नर्स के साथ शुक्रवार को दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़िता नर्स ने मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट और सिविल सर्जं को आवेदन दिया है।

Load More