सारायकेला-खरसावां जिले में बुधवार की रात 3 दर्जन से अधिक लोगों को तबियत बिगड़ने से अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने झामुमो नेता और एक व्यवसायी पर बम से हमला कर दिया। घटना मंगलवार को रात करीब नौ बजे की है।
झारखंड के सरायकेला में भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। बताया जाता है कि सरायकेला के चांडिल थानाक्षेत्र अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक के पास यह हादसा हुआ।
सरायकेला के बांधडीह गांव के ग्रामीणों द्वारा एक युवक की पिटाई की गई। उसकी हत्या भी हो जाती लेकिन वक्त पर पुलिस पहुंच गई और युवक की जान बच गई।
झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले के तिरूलडील थाना के पांच पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी आठ नक्सली को मोस्ट वांटेड घोषित किया गया। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने इन नक्सलियों को मोस्ट वांटेड घोषित किया है।
झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन संथाल परगना ईकाई ने आज संथाल परगना बंद बुलाया था। हजारों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरे । हेमंत सरकार के खिलाप खुल कर नारेबाजी की। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहनों के आवागमन को भी रोका गया, मोटर साइकिल तक नहीं चलाने दिया
कांड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत नक्सल प्रभावित हुदू पंचायत के शहरबेड़ा में बीती रात एक व्यक्ति की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान कोंडा मुंडा (उम्र 45 साल) के रूप में हुई है। आरोपी का नाम सोनिया मुंडा है।
आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित तालाब के किनारे एक 4 साल की बच्ची अर्धनग्न अवस्था में मिली है। बच्ची गंभीर हालत में मिली है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने बच्ची को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।
सरायकेला थाना अंतर्गत बड़ा दावना गांव एक व्यक्ति की क्रूरता की खबर सामने आ रही है। यहां फूफा ने एक डेढ़ साल के मासूम की गला रेंत कर हत्या कर दी है। बताया जा रहा है कि फूफा ने बच्चे की रोने की आवाज से परेशान होकर इस घटना को अंजाम दिया।
राजनगर थाना क्षेत्र के नेटो में बीती रात एक कार ने दो लोगों को जिंद रौंद दिया। एक साथ दो परिवार उजड़ गया। मृतकों में ससुर और दामाद शामिल हैं। दरअसल दोनों आंगन में रात के वक्त सो रहे थे तभी एक कार तेज रफ्तार से कार को बैक करने में लगा था
चांडिल थाना क्षेत्र के चिलगू में भीषण सड़क हादसा हुआ है। बारात से लौट रही मिनी ट्रक पुल से टकरा कर पलट गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 7 लोग घायल हैं।
कांड्रा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में 2 युवकों की का जान चली गई। घटना चौका- कांड्रा मार्ग पर रायपुर ग्राम के पास सोमवार की अहले सुबह घटी है। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक होटल के पास खड़े ट्रक में बाइक सवार दो युवकों ने टक्कर मार दी।