जनशक्ति जनता दल से उम्मीदवार वीणा मानवी का नामांकन निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग के इस कदम से पार्टी के सुप्रीमो तेज प्रताप यादव को बांकीपुर उपचुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है।
गोपालगंज जिले के थावे बाजार के निवासी सोनू कुमार गुप्ता 20 दिन पहले ही दुबई गए थे। मीडिल ईस्ट में समुद्री जहाज पर ड्यूटी के दौरान मौत हो गई है।
बिहार को जल्द ही बुलेट ट्रेन की बड़ी सौगात मिल सकती है। प्रस्तावित वाराणसी-पटना-सिलीगुड़ी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत राज्य के कई जिलों से बुलेट ट्रेन गुजरने की योजना है।
बिहार में इन दिनों शराबबंदी कानून लागू करने वाले अधिकारी लगातार चर्चा में हैं। इस बीच लखीसराय में निलंबित ड्रग इंस्पेक्टर दीपक राम का वीडियो वायरल हो रहा है।
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मंगलवार को कथित सेक्स रैकेट का विरोध करने वाले बंटी यादव के हत्याकांड के बाद उसके परिजनों से मुलाकात की।
पटना के चर्चित बंटी यादव अपहरण और हत्याकांड मामले में पुलिस विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने कोतवाली थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात तीन ASI और एक होम गार्ड को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
पटना में मंगलवार से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य स्तरीय 'सहयोग कार्यक्रम' की शुरुआत की है।
बिहार में मौसम विभाग ने मंगलवार को 27 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।
'खान ग्लोबल स्टडीज़' चलाने वाले और 'खान सर' के नाम से मशहूर शिक्षक फैसल खान, उनके दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और तलेबार सिंह, और तीन अन्य लोगों को पटना सिविल कोर्ट ने कोचिंग सेंटर में हुई फायरिंग के मामले में ज़मानत दे दी है।
चुनाव आयोग ने आदेश जारी कर बिहार के वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए फ़ॉर्म 6 भरने वाले नए वोटरों के लिए माता-पिता की SIR जानकारी देना अनिवार्य कर दिया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले दो-तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, पश्चिम बंगाल और बिहार में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान लगाया है।
बिहार में, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान 'बिहार हेली टूरिज़्म और एयर टूरिज़्म सर्विस स्कीम' लॉन्च की। इस मौके पर सेवा के लिए एक ऑनलाइन बुकिंग पोर्टल का भी उद्घाटन किया गया।