बिहार में आज भी साफ रहेगा आसमान। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पटना, गया, मुजफ्फरपुर, दरभंगा और भागलपुर समेत कई जिलों में 34 से 38 डिग्री सेल्सियस तक तापमान बढ़ सकता है।
नीतीश कुमार के राज्यसभा संसद के रुप में शपथ लेते ही तेजस्वी यादव ने साधा निशाना। उन्होंने यह वादा किया कि नीतीश कुमार यह शपथ अपनी इच्छा से नहीं लिए हैं।
बिहार के राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को 30 अप्रैल तक ई-केवाईसी कराना जरूरी कर दिया गया है। सरकार ने यह स्पष्ट किया है कि 30 अप्रैल तक बायोमैट्रिक अपडेट नहीं होने पर राशन कार्ड को अवैध करार देते हुए लिस्ट से हटा लिया जाएगा।
नीतीश कुमार आज राज्यसभा सदस्य के रुप में शपथ ले लिए हैं। उधर नीतीश कुमार के करीबी मंत्री हरिवंश नारायण सिंह भी राज्यसभा के लिए मनोनीत किए गए हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि नीतीश कुमार संसद की गरिमा बढ़ाएंगे. हम उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का लाभ उठाएंगे. पीएम मोदी ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी.
नीट छात्रा मामले में पूर्णयां सांसद पप्पू यादव ने आज प्रदर्शनकारियों के बीच बैठकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत कर कहा कि किसी की भी बेटी सुरक्षित नहीं है।
बिहार के दानापुर में आज शॉर्ट सर्किट के कारण एक दुकान में आग लग गई। किड्स एंड मॉम गिफ्ट कॉर्नर दुकान में आग लगने से दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गई।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण कर लिए हैं।
बिहार के मसौढ़ी में एक नाबालिग युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। युवक पटरी पर गर्दन रखकर लेट गया जिससे कटकर उसकी मौत हो गई।
पटना में प्लेब्वॉय बनाने और धनी ऐप द्वारा लोन दिलाने के नाम पर देश के अलग-अलग 9 राज्यों से करोड़ों का ठगी कर लिया गया। इस मामले में 3 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बिहार सरकार ने राज्य के 24,228 गांवों में डेयरी समिति बनाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए राज्य के 8053 पंचायतों में पशु सहायक की नियुक्ति की जाएगी और सभी पंचायतों में सुधा केंद्र स्थापित किया जाएगा।
बिहार के सभी जिलों में आज से आसमान साफ रहने की उम्मीद है।