झारखंड में आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच तीसरे दौर की वार्ता से पहले मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने CID जांच, परीक्षा प्रणाली सुधार के लिए विशेषज्ञ समिति गठन और JSSC-CGL पर विचार करने का आश्वासन दिया।
कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने रांची में छात्र विरोध और पेपर लीक मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। मुख्यमंत्री से बातचीत के बाद छात्रों की मांगों को हल करने के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है। उन्होंने राज्य के छात्र-युवाओं की समस्याओं और उनके आंदोलन को संवेदनशीलता से जल्द से जल्द समाप्त कराने का सुझाव दिया है।
गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के कामडारा-बेड़ो मेन रोड पर बरटोली के समीप बाइक और स्कूटी की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद स्कूटी सड़क किनारे पानी भरे खेत में जा गिरी और उसमें अचानक आग लग गई।
लोहरदगा जिला के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। नाबालिग की मां के बयान पर पुलिस ने दो लड़कों के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने देवघर में बाबा बैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की खुशहाली की कामना की। दर्शन के बाद उन्होंने स्थानीय दुकान से परिवार के लिए चूड़ियां खरीदीं।
सावन की तीसरी सोमवारी पर बिहार के लखीसराय स्थित प्रसिद्ध श्री इंद्रदमनेश्वर महादेव मंदिर अशोक धाम के पास सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मंदिर परिसर में भगदड़ मचने से सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए हैं।
रांची जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र की बुचा घाटी में रविवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने कार और तीन मोटरसाइकिलों को पीछे से जोरदार टक
गिरिडीह के प्रसिद्ध बगोदर स्थित हरिहरधाम मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी के पावन संयोग पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। 65 फीट ऊंचे भव्य शिवलिंगाकार मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के धरने का सोमवार को 24वां दिन है। सरकार ने अब आंदोलनकारी छात्रों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया है।
जमशेदपुर के गालुडीह में पुलिस ने 11 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से मोटरसाइकिल से गांजा की सप्लाई करने जमशेदपुर जा रहे थे।
झारखंड में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में 19 अगस्त तक भारी से अति भारी बारिश, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है। लगातार बारिश से तापमान में 2 से 3 डिग्री तक गिर