झारखंड में लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिर्फ सियासी पार्टियां ही नहीं, बल्कि अल-अलग जिलों में फैले माओवादी भी रणनीति बना रहे हैं। इस सूचना के बाद झारखंड के दो जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को आज भी सुप्रीम कोर्ट से बेल नहीं मिली। अब इस याचिका पर सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
गुरुवार को IMD ने एक रिपोर्ट साझा की है जिसमें कहा गया है कि साल 2023 में (अक्टूबर तक) वैश्विक औसत तापमान 1850-1900 के औसत से लगभग 1.40 के मुकाबले 0.12 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
कुत्ते ने बिल्ली को काटा और बिल्ली ने बाप-बेटे को। एक हप्ते के भीतर इनमें से 3 की मौत हो गई। मृतकों में बिल्ली और बाप-बेटा शामिल है।
गुजरात के सूरत में वीर नर्मद दक्षिण गुजरात यूनिवर्सिटी में बीए और बीकॉम की परीक्षा में परीक्षार्थियों द्वारा अभद्रता किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
"साहब मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं। उसको गांव के लोग ले गए हैं. मेरी कोई सुनने वाला नहीं है। मेरी पत्नी की खोजबीन करवा दीजिए। इस पर एसपी अंकुर अग्रवाल ने थाना प्रभारी मटौंध को फोन कर एक्शन लेने का निर्देश दिया है।
MBBS डिग्री लेने के दिन ही छात्र अदित बालकृष्ण को सांप ने काट लिया। घटना में अदित की मौत हो गई। घटना बेंगलुरु से 80 किमी दूर श्री सिद्धार्थ मेडिकल कॉलेज (SSC) की बताई जा रही है।
तमिलनाडु पुलिस ने ED अधिकारी को घूस लेते पकड़ा है। अधिकारी का नाम अंकित तिवारी है। जानकारी के अनुसार अंकित को तमिलनाडु पुलिस ने डिंडीगुल-मदुरै हाईवे से 20 लाख घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा।
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में सिलक्यारा-डंडालगांव टनल रेस्क्यू की सराहना करते हुए पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली ने कहा कि हम सब भाग्यशाली हैं कि इस देश में रहते हैं।
झारखंड के लाल किशन दुबे की मां को गृहमंत्री ने वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया। शाह ने किशन दुबे की मां को पुलिस मेडल फॉर मेडल-पीएमजी मरणोपरांत प्रदान किया। जानकारी हो कि 9 जुलाई 2015 को जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिला के नवगांव सेक्टर में एफडीएल पोस्ट पर त
रेपुरा गांव के उत्क्रामित मध्य विद्यालय में बोलेरो से आए कुछ लोगों ने ऑन ड्यूटी शिक्षक गौतम को जबरन उठा कर ले गए। स्कूल के प्रधानाध्यापक ने तुरंत पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सभी स्कूलों को एक साथ 1 दिसंबर को ईमेल आया, जिसमें दावा किया गया कि स्कूलों के अंदर बम रखे हुए है। स्कूल प्रशासन ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।