बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया के द्वारा 65 लाख मतदाताओं के नाम निर्वाचन आयोग ने हटा दिए है जिसके बाद बिहार की राजनीती में हलचल मची हुई है। वहीं कई राजनीतिक पार्टियों के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किया गया था।
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दरअसल निर्वाचन प्रक्रिया में लापरवाही बरतने और आदेशों को न मानने वाले सात बीएलओ को निलंबित कर दिया है।
दरभंगा जिले में हत्या का एक मामला सामने आया है, जहां डीएमसीएच के बीएससी नर्सिंग कॉलेज के छात्र की हत्या उसके ही ससुर ने कर दी। छात्र की हत्या हॉस्टल के मुख्य द्वार पर गोली मारकर कर दी गई
जिले के सन्हौला प्रखंड के मध्य विद्यालय मड्डा में मंगलवार को सहायक शिक्षक संजय कुमार साह ने कक्षा में पढ़ रही पांच छात्राओं की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिसके बाद सभी छात्राएं बेहोश हो गईं
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में एक और नया गठबंधन उभरकर सामने आया है। आरजेडी नेता तेज प्रताप यादव और प्रदीप निषाद की नवगठित पार्टी विकास वंचित इंसान पार्टी (वीवीआईपी) ने मिलकर चुनावी मैदान में उतरने का फैसला लिया है।
बिहार में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला खगडिया जिले का है, जहां महिला सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को विभाग ने 20 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
बिहार में लगातार अपराध की घटनाएं सामने आ रही है। इस बीच बड़ी खबर बिहार के गया जी जिले से है। जहां जनता को सुरक्षा देने वाली पुलिस पर ही हमला कर दिया गया।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आज हुए कैबिनेट की बैठक में कुल 36 एजेंडों पर मुहर लगी है। जिसमें कई मुख्य मुद्दें प्रस्तावित किये गए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी खुशखबरी दी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घोषणा की है कि बिहार में अब शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू की जाएगी।
दरभंगा जिले के लहेरियासराय स्थित बाल सुधार गृह एक बार फिर विवादों में घिर गया है। रविवार सुबह करीब 11 बजे यहां एक 16 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) को लेकर राजनीतिक गलियारों में उठ रहे सवालों के बीच लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने स्पष्ट किया है कि इस बार SIR की प्रक्रिया विपक्ष की मांगों और आरोपों के चलते शुरू की गई है।
पटना एम्स में जनता दल (युनाइटेड) के विधायक चेतन आनंद पर डॉक्टरों और सुरक्षा कर्मियों से मारपीट के आरोप लगे हैं। बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपनी पत्नी आयुषी सिंह के साथ एम्स पहुंचे थे, जहां अस्पताल के सुरक्षा गार्ड से उनकी कहासुनी हो गई।