logo

Bihar की खबरें

नीतीश कैबिनेट में कुल 26 एजेंडों पर लगी मुहर, 6 जिलों को औद्योगिक क्षेत्र बनाने पर भी मंजूरी

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में कुल 26 प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। आगामी बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कई अहम फैसले लिए हैं।

बिहार में BSSC की 5208 भर्तियां शुरू : CGL और ऑफिस अटेंडेंट पदों पर बड़ी भर्ती, किताब देखकर परीक्षा लिखने की होगी छूट

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने दो बड़ी भर्तियों – चतुर्थ स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा (CGL-4) और ऑफिस अटेंडेंट (कार्यालय परिचारी) – के लिए कुल 5208 पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पटना में दर्दनाक सड़क हादसा, थार ने 5 को रौंदा; 4 की मौके पर मौत

राजधानी पटना से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां बीती रात बाढ़ अनुमंडल के जामुनीचक गांव में एक तेज रफ्तार थार ने पांच लोगों को कुचल दिया। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

पटना में भाई-बहन की रहस्यमयी मौत पर हंगामा, गाड़ियों में आगजनी और पुलिस पर पथराव

पटना के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में 15 अगस्त को कार से मिले भाई-बहन के शव मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिससे लोगों में आक्रोश है। सोमवार को पीड़ित परिजनों और स्थानीय लोगों ने अटल पथ को जाम कर दिया।

बिहार में बाढ़ का कहर : पटना के 24 गांव जलमग्न, फसलें तबाह और लोग बेहाल

लगातार चार दिनों से हो रही बारिश के कारण पटना के धनरुआ प्रखंड में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। पांच नदियों के उफान पर आने से 24 गांवों में पानी घुस गया है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। करीब 1600 एकड़ में खड़ी धान की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई हैं

तेजस्वी यादव की मुश्किलें बढ़ीं : पीएम मोदी पर पोस्ट के चलते दो राज्यों में FIR दर्ज

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव की कानूनी समस्याएं बढ़ती नजर आ रही हैं। बीते 24 घंटों में उनके खिलाफ दो अलग-अलग राज्यों – उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र – में एफआईआर दर्ज की गई हैं।

सड़क किनारे मिला युवक का शव, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

बेगुसराय से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित जोगिया डीह के पास आज सुबह एक युवक की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।

पूर्णिया में दिल दहला देने वाला हादसा, नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत

पूर्णिया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां बीते दिन शुक्रवार की शाम को सुभाष नगर गांव के कारी कोसी नदी में डूबने से 5 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन युवक एक महिला और एक बच्ची शामिल हैं।

पटना में भीषण सड़क हादसा, ऑटो और हाइवा की टक्कर में 8 लोगों की दर्दनाक मौत

राजधानी पटना में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया, जहां आज सुबह ऑटो और हाइवा के टक्कर से 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोग जख्मी भी हो गए हैं।

गोपालगंज : पोखर में डूबे 2 मासूम भाई-बहन, खेल-खेल में चली गई जान

गोपालगंज में एक बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। नगर थाना क्षेत्र के कररिया पूरब टोला गांव में बीते मंगलवार की शाम  पोखर में डूबने से दो सगे भाई-बहन की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में गमगीन का माहौल बन चुका है।

राजगीर में PPP मॉडल पर 2 फाइव स्टार होटल, वैशाली में बनेगा लग्ज़री रिसॉर्ट

बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सरकार लगातार बड़े फैसले ले रही है। इसी कड़ी में राज्य सरकार ने राजगीर में PPP (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल के तहत दो पांच सितारा होटल और वैशाली में एक शानदार रिसॉर्ट के निर्माण की स्वीकृति दी है।

सिवान में युवक की गला रेतकर हत्या, साक्ष्य मिटाने के लिए शव में लगा दी आग

सिवान में एक बड़ी दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक की जलाकर हत्या कर दी गई। मृत युवक का शव अधजले अवस्था में गंडक नदी के किनारे मिला है।

Load More