कल 7 मई को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी झारखंड आयेंगे। एक दिवसीय झारखंड दौरे के बीच वे चाईबासा के अलावा गुमला, लोहरदगा कोनबीर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।
पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने सोमवार को दोबारा से बीजेपी ज्वॉइन कर ली है। बता दें कि उन्होंने रांची लोकसभा सीट से पार्टी से टिकट मिलने पर पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दिया था
धनबाद के बिरसा मुंडा पार्क के समीप सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों बहन गोमो की रहने वाली हैं।
रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय आज अपना नामांकन दाखिल करेंगी।
रामगढ़ जिले में एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया गया है। आरोप है कि रामगढ़ थाना क्षेत्र में चार नाबालिग लड़कों ने एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।
रामगढ़ जिले के एक छात्रावास में रहने वाली पांचवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई है। मौत के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस और डॉक्टरों की टीम जांच कर रही है।
राजद ने पलामू लोकसभा सीट में कई समीकरण को देखने के बाद ममता भुइयां को टिकट दिया है। ममता भुइयां ने कुछ दिनों पहले ही नामांकन भी दाखिल कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को रांची पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से लेकर राजभवन तक रोड शो होगा। जिला प्रशासन ने दोपहर तीन बजे से हरमू रोड में वाहनों का परिचालन बंद रखने का आदेश जारी किया है।
अमित शाह का एडिटेड वीडियो शेयर करने के मामले में दिल्ली पुलिस की नोटिस मिलने के बाद राजेश ठाकुर ने आज कहा कि BJP के शासन में आदिवासी और पिछड़ों को सर्वाधिक नुकसान हुआ है।
सारण लोकसभा सीट से एनडीए प्रत्याशी राजीव प्रताप रूडी ने नामांकन दाखिल कर लिया है। नामांकन पर्चा भरने के दौरान रूडी के साथ रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहे।
रांची में खलारी थानाक्षेत्र अंतर्गत भेलवाटांड़ में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जानकारी के मुताबिक एक चार पहिया वाहन और बाइक के बीच आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई।
“अनुपमा धारावाहिक” से लोगों के दिलों में जगह बनाने के बाद अब टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली अपना नया सफर शुरू करने जा रही हैं। उन्होंने राजनीति में आने का फैसला किया है।