मेन रोड रांची, डेली मार्केट के पास गोलीकांड का शिकार हुआ छोटू रंगसाज मोस्ट वांटेड क्रिमिनिल था। वो गढ़वा और पलामू में वारदात को अंजाम दिया करता था।
सड़क दुर्घटना से उबरकर आज मैदान में कमबैक करने वाले ऋषभ पंत ने 18 रन की पारी खेली है। ऋषभ ने 13 गेंद में 18 रन की पारी खेली है। इसके बाद हर्षल पटेल की गेंद पर पंत कैच ऑउट हुए।
आज हम आपको एक ऐसे ही युवक की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने खेती-किसानी के लिए बैंक की नौकरी छोड़ दी। इस शख्स का नाम देवाशीष है। देवाशीष झारखंड के जमशेदपुर के रहने वाले हैं। उन्होंने बैंक की सुरक्षित नौकरी छोड़ दी और मशरूम की खेती करने लगे।
झारखंड में मानहानि मामले में चाईबासा स्थित एमपी, एमएलए की विशेष अदालत द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के खिलाफ 27 फरवरी 2024 को जारी गैर जमानती वारंट को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई आज झारखंड उच्च न्यायालय में हुई।
भाजपा नेता राज पालिवार आज कांग्रेस में नहीं शामिल हो रहे हैं। दरअसल स्थानीय नेता उनको प्रत्याशी बनाए जाने की बात को लेकर विरोध कर रहे हैं।
जामा विधायक सीता सोरेन ने विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने विधानसभा स्पीकर रबींद्रनाथ महतो को पत्र के जरिए अवगत कराया है कि उन्होंने विभिन्न कारणों से पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
जामा विधायक सीता सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा से रिजाइन कर दिया है। उन्होंने एक पत्र के जरिए अपने दिशोम गुरु शिबू सोरेन को अवगत कराया है कि वह अब झामुमो के साथ नहीं रह सकतीं।
केंद्रीय निर्वाचन आयोग का स्पष्ट निर्देश है कि 85 साल से अधिक आयु के बुजुर्ग नागरिकों और दिव्यांगों को घर से ही वोट डालने की सहूलियत दी जाए।
ईडी को रांची पुलिस ने नोटिस भेजकर 18 मार्च तक जवाब देने को कहा था। ईडी के एसोसिएट डायरेक्टर कपिल राज, असिस्टेंट डायरेक्टर देवव्रत झा अनुपम कुमार, अमन पटेल को नोटिस भेजकर जवाब देने के लिए आज का समय दिया है।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को चाईबासा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया है।
रांची के ग्रामीण एसपी पीयूष पांडे का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अगले आदेश तक जैप-10 के कमांडेंट के पद पर पदस्थापित किया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज झारखंड दौरे पर हैं। दोपरहर 12 बजे वह बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचे और वहां से वायुमार्ग द्वारा चतरा के इटखोरी पहुंचे। वहां मां काली की पूजा की।