जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात मानगो के मुंशी मोहल्ला में हुई, जहां हमलावरों ने राजू उर्फ बच्चा पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
जामताड़ा के करमाटांड़ में जमीन के पुराने विवाद में गोतिया पक्ष ने एक ही परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 61 वर्षीय सावित्री देवी की मौत हो गई, जबकि पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड रेस्टोरेंट के बाहर करणी सेना के युवा नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड के मुख्य आरोपी 2 लाख के इनामी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा ने बुधवार को जमशेदपुर व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया।
जिस उम्र में लोग नाती-पोतों के साथ बुढ़ापे में शांति की तलाश करते हैं, उस उम्र में जामताड़ा के एक बुजुर्ग दंपति ने कानूनी तौर पर अलग होने का फैसला किया। जानें क्या है पूरा मामला।
जामताड़ा के अजय नदी घाट पर दिखी जीवन-मरण की कड़वी हकीकत; एक तरफ सड़क हादसे में मरे युवक की चिता जल रही थी, तो दूसरी तरफ पुल के पार ढोल-नगाड़ों के साथ शादी की रस्में जारी थीं। आइए जाने इस कहानी की पूरी दास्तान
जामताड़ा जिले में झमाझम बारिश के बाद धान की रोपनी ने रफ्तार पकड़ ली है। सोनवाद गांव में जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार और बीटीएम इकबाल हुसैन ने खुद कीचड़ भरे खेतों में उतरकर किसानों के साथ धान की रोपनी की और उनका उत्साह बढ़ाया। जिले में इस खरीफ सीजन में 52,
आद्रा रेल मंडल में रोलिंग ब्लॉक के कारण 6 से 12 जुलाई 2026 तक आसनसोल, टाटानगर और पुरुलिया रूट की कई ट्रेनें रद्द रहेंगी। देखें पूरी लिस्ट।
जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में राजस्थान के सीकर जिले से गिरफ्तार डीडी बार संचालक सह भाजपा नेता नीरज सिंह को पुलिस जमशेदपुर ला रही है। सोमवार को पुलिस ने नीरज को ट्रांजिट रिमांड पर ले लिया था। इसके बाद पुलिस टीम नीरज सिंह को अपने साथ लेकर जम
वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने ट्रैफिक शाखा में तैनात 43 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें जिले के विभिन्न थानों, क्राइम कंट्रोल रूम (सीसीआर) और पुलिस केंद्र में पदस्थापित किया है।
जमशेदपुर के चर्चित डीडी बार हत्याकांड में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल उर्फ बोदरा की तलाश में कई राज्यों में छापेमारी जारी है। इधर, पीड़ित परिवार और भाजपा ने मामले की CBI जांच की मांग तेज कर दी है।
जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना में एक 23 वर्षीय युवती की लज्जा भंग करने और उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के आरोप में पति समेत तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
देश के सेमीकंडक्टर मिशन में झारखंड के जमशेदपुर की बेटी तनीषा गौतम ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। बागबेड़ा निवासी तनीषा गौतम देश की पहली कमर्शियल सेमीकंडक्टर चिप निर्माण परियोजना की कोर टीम का हिस्सा हैं।