कदमा स्थित प्रस्तावित श्री जगन्नाथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र के निर्माण के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में द्रौपदी मुर्मु, संतोष कुमार गंगवार, हेमन्त सोरेन तथा धर्मेंद्र प्रधान की विशेष उपस्थिति रही।
गांधी जयंती के अवसर पर आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन ने मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
राज्यपाल ने आडवाणी के राजनीतिक अनुभव और देश के प्रति उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा, "आडवाणी जी का जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा।
ख़ातियानी लोहार-लोहरा जनजाति समाज का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल संतोष गंगवार से मिला और समाज की संवैधानिक विसंगतियों से अवगत कराया
अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री दीपक बिरुआ ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शुक्रवार को राज भवन में भेंट की।
गुरुवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल संतोष गंगवार से शिष्टाचार मुलाकात की।
रांची यूनिवर्सिटी (आरयू) समेत राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों ने मंगलवार को राज्यपाल संतोष गंगवार से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान उन्हें विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।
झारखंड के 12वें राज्यपाल के रूप में संतोष गंगावार ने शपथ ले ली है। झारखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद ने संतोष गंगवार को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
झारखंड के नये राज्यपाल संतोष गंगवार बुधवार को 11वें राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। राजभवन में सुबह 9.45 बजे झारखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद संतोष गंगवार को शपथ दिलायेंगे।