AAP समर्थित उम्मीदवार कुलदीप कुमार चंडीगढ़ के नये मेयर होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने पिछले रिजल्ट को कैंसिल करते हुए ये फैसला सुनाया है।
रांची में होने जा रहे भारत-इंग्लैंड क्रिकेट टेस्ट मैच को लेकर US में रह रहे आतंकी सरगना गुरुपबंत सिंह पन्नू ने धमकी दी है। उसने कहा है कि रांची टेस्ट मैच को रद्द किया जाये।
महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार ने मराठों को 10% आरक्षण देने के विधेयक को मंजूरी दे है। इसी के साथ ही सपा विधायक रईस शेख ने मुसलमानों को भी राज्य में आरक्षण देने की मांग की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू 28 फ़रवरी को झारखंड आ रही हैं। इस दौरान वो CUJ के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
किसान आंदोलन (Farmers movement) में शामिल संगठनों ने कहा है कि केंद्र सरकार के साथ अब कोई वार्ता नहीं होगी। कहा कि कल 21 फरवरी को किसान दिल्ली कूच करेंगे।
कोटा में डिप्रेस्ड स्टूड़ेंट की पहचान के लिए प्रशासन ने गेट कीपर ट्रेनिंग योजना (Gate Keeper Training) की शुरूआत की है। माना जा रहा है कि इससे कोटा पहुंचने वाले डिप्रेस्ड स्टूड़ेंट की पहचान की जायेगी।
जारी विवादों के बीच बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) आज प बंगाल के संदेशखाली पहुंचे हैं। वे बिना किसी कार्यकर्ता के संदेशखाली पहुंचे हैं।
दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद बेंच ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।
संदेशखाली हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बीजेपी की सीबीआई से जांच की मांग को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि संदेशखाली में हिंसा का संज्ञान कोलकाता हाईकोर्ट ने खुद से लिया है।
आंदोलनकारी किसानों ने केंद्र सरकार का 5 साल वाला फार्मूला ठुकरा दिया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने कहा है कि MSP गारंटी से कम कुछ भी स्वीकार नहीं करेंगे।
लोकसभा चुनाव के लिए सीट शेयरिंग पर सपा (SP) की कांग्रेस के साथ सहमति नहीं बन सकी। खबर लिखे जाने तक सपा अपने 27 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर चुकी है।
ED के छठे समन पर भी आज सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) हाजिर नहीं हुए। उन्होंने फिर से कहा कि ED का बुलावा गैरकानूनी और असंवैधानिक है।