आयकर विभाग की छापेमारी में टीएमसी के विधायक के आवास से लाखों की नकदी बरामद हुई है। सामसेरगंज स्थित टीएमसी विधायक बायरन बिस्वास के आवासीय ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने छापा मारा।
संसद की सुरक्षा की कमान CISF (Central Industrial Security Force) को सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस बाबत गृह मंत्रालय ने संसद परिसर का सर्वे करने का निर्देश CISF के उच्च अधिकारियों को दिया है।
दरअसल, निलंबित सांसदों द्वारा संसद भवन की सीढ़ियों पर किए जा रहे प्रदर्शन के दौरान टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी द्वारा उपराष्ट्रपति की मिमिक्री किए जाने पर अपनी राय दी है।
बैंक में काम करने वाले मैनेजर ने ही अपने बैंक को 28 लाख का चूना लगा दिया। मैनेजर का नाम राहुल शर्मा है। राहुल ने कंपनी के 28 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अपनी पत्नी और मां के खाते में ट्रांसफर किए है।
बताया गया है कि राज्य के पुंछ इलाके के सुरनकोट में सेना के एक वाहन पर आतंकवादियों ने हमल कर दिया है। हमला सुरनकोट के डेरा गली के निकट पीर टोला में किया गया है।
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी बृजभूषण के करीबी संजय सिंह के WFI का अध्यक्ष बनते ही ओलंपिक मेडलिस्ट साक्षी ने आज कुश्ती से सन्यास लेने का एलान कर दिया।
संजय सिंह भारतीय कुश्ती महासंघ के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। संजय सिंह को रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह का करीबी माना जाता है।
लोकसभा में आज चुनाव आयुक्त नियुक्ति विधेयक पास हो गया। इसे अब राष्ट्रपति के पास भेजा जायेगा। राष्ट्रपति से सहमति मिलने के बाद इसे कानून का रूप मिल जायेगा।
संसद की सुरक्षा में चूक मामले में आज फिर 3 सासंदों को लोकसभा से निलंबित कर दिया गया। इसमें कांग्रेसी नेता कमलनाथ नकुल नाथ भी शामिल हैं। शेष दो सासंद हैं डीके सुरेश और दीपक बैज।
शराब घोटाला मामले में ED के दूसरे समन पर भी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पेश नहीं हुए। उनको आज ही 20 दिसंबर को ED के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर होना था।
कथाकार संजीव को साहित्य अकादमी-2023 का पुरस्कार दिया जायेगा। संजीव को यह सम्मान उनके उपन्यास ‘मुझे पहचानो’ के लिए दिया जा रहा है।
143 सासंदों के सामूहिक निलंबन के निलंबन के खिलाफ विपक्षी पार्टिंयों ने गोलबंद होकर दिल्ली में मार्च किया। पिछले दिनों लोकसभा और राज्यसभा से 143 सासंदों को निलंबित कर दिया गया है।