पं बंगाल से चलने वाले चक्रवाती तूफान माइचौंग के कारण रेलवे ने झारखंड से गुजरने वाली 35 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है।
तेलंगाना से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां इंडियन एयर फोर्स का एक विमान सोमवार सुबह क्रैश हो गया। हालांकि यह विमान ट्रेनिंग विमान बताया जा रहा है। इस हादसे में दो पायलटों की मौत हो गई। प्लेन मेडक के बाहरी इलाके परिधि रवेली में क्रैश हुआ।
मिजोरम विधानसभा चुनाव 2023 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में जोरम पीपुल्स मूवमेंट (ZPM) सत्ताधारी मिजो नेशनल फ्रंट से काफी आगे दिखाई दे रही है।
चक्रवात के कारण राज्य में बारिस के आसार बन रहे हैं। रविवार को आसमान में बादल छाए रहे। सोमवार यानि आज भी बादल छाए रहेंगे। लेकिन मंगलवार से बादल घने होंगे। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6-7 दिसंबर तक बारिश हो सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में गिरावट
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान औऱ तेलंगाना में हुए चुनाव के नतीजे सामने आ चुके हैं। प्रथम के तीन राज्यों में यानी तेलंगाना को छोड़कर, सभी में बीजेपी को बहुमत मिला है।
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में मिली जीत के बात पीएम नरेंद्र मोदी ने आज दिल्ली के पार्टी मुख्यालय में बीजेपी के कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कहा कि हम सपने नहीं हकीकत बुनते हैं
खड़गे ने कहा है कि 2024 का लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन में शामिल सभी दल मिलकर लड़ेंगे। कहा कि जल्दी ही इस बाबत एक इंडिया गठबंधन की एक अहम बैठक बुलायी जायेगी।
मुंडा ने कहा कि राज्यों में से तीन राज्यों में भाजपा की जीत से यह स्पष्ट है कि लोगों ने कांग्रेस को रिजेक्ट कर दिया है।
राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर (एक्स ) पर लिखा कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान का जनादेश हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं। विचारधारा की लड़ाई जारी रहेगी।
राजस्थान में अशोक गहलोत वाली कांग्रेस की सरकार को बीजेपी ने हरा दिया है। पार्टी की ओर से सीएम अशोक गहलोत ने इस पराजय को स्वीकार कर लिया है।
पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 3 राज्यों में जीत दर्ज की है। रुझानों में भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ औऱ राजस्थान में स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाती दिख रही है।
पीयूष गोयल ने अब वीडियो का एक क्लिप शेयर की राहुल गांधी पर तंज कसा है। गोयल द्वारा शेयर किए गए वीडियो में राहुल कहते दिख रहे हैं कि राजस्थान में भी सरकार जा रही है।