मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में एक विवाह समारोह से घर लौट रही आदिवासी समाज की 3 नाबालिग और एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।
हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद सरकार एक्शन मोड में आ गयी है। इसी को लेकर जम्मू-कश्मीर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया है, जो सोमवार 28 अप्रैल को सुबह 10:30 बजे जम्मू में आयोजित होगा।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सभी राज्य के मुख्यमंत्रियों से बात की। उन्होंने सभी से अपने-अपने राज्यों में सभी पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान करने और उनकी शीघ्र पाकिस्तान वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने को कहा।
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव और बढ़ गया है। शुक्रवार रात पाकिस्तान ने एलओसी पर कई जगहों पर गोलीबारी की, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
दिल्ली में आज केंद्र सरकार की ओर से बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में पहलगाम आतंकी हमले को लेकर सभी दलों ने एकजुटता दिखाई।
चार युद्ध, आतंकवाद की कई घटनाएं और भारत-पाक के बीच दशकों पुरानी दुश्मनी के बावजूद कायम रही सिंधु जल संधि (Indus Waters Treaty) को भारत ने पहली बार औपचारिक रूप से निलंबित (suspended) कर दिया है।
इंजीनियरिंग और मेडिकल की कोचिंग देने वाले मशहूर संस्थान FIITJEE के 10 ठिकानों पर ED ने छापेमारी की है।
झारखंड सरकार ने राज्य के 15 जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारियों (DEO) के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए हालिया आतंकी हमले की आंच अभी ठंडी भी नहीं पड़ी थी कि गुरुवार सुबह उधमपुर जिले के डूडू-बसंतगढ़ इलाके से एक और मुठभेड़ की खबर सामने आई है।
भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक X (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट की देश में पहुंच को रोक दिया है यानी पाकिस्तान सरकार का एक्स हैंडल भारत में नहीं दिखेगा और ना ही उसके कोई पोस्ट नजर आएंगे
22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देश में सख्त कूटनीतिक और सुरक्षा कदम उठाए गए हैं।
गढ़वा के अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस की पूर्व संध्या पर "कॉफी विद एसडीएम" कार्यक्रम के तहत विभिन्न प्रखंडों के प्रमुख, मुखिया और बीडीसी सदस्यों से संवाद किया।