भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय ने ओडिशा हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संगम कुमार साहू को पटना हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त कर दिया है।
पार्टी और परिवार से निष्कासित किए जाने के करीब 7 महीने बाद तेजप्रताप यादव गुरुवार को अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पहुंचे। मौका था राबड़ी देवी के जन्मदिन का, जिसे खास बनाने के लिए तेजप्रताप हाथ में केक लिए अपने पुराने घर पहुंचे।
नया साल 2026 पश्चिम चंपारण के बेतिया जिले के लिए विकास की नई दिशा लेकर आ रहा है। उद्योग, रोजगार, पर्यटन और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में प्रस्तावित योजनाओं से जिले की आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीद जताई जा रही है। खासतौर पर औद्योगिक गतिविधियों और पर्यटन वि
गयाजी से एक बड़ी दर्दनाक खबर आ रही है, जहां बोरसी के धुएं से तीन की मौत हो गयी। घटना जिले के वजीरगंज थाना अंतर्गत कुर्किहार स्थित एकता ग्राम का बताया जा रहा है।
छपरा जिले से एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है, मामला जिले के बनियापुर थाना क्षेत्र के रामधनाव गांव का बताया जा रहा है।
केंद्रीय चयन पर्षद ने बिहार पुलिस ड्राइवर-सिपाही भर्ती की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 15,516 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मंगलवार को पटना के राजेंद्र नगर में एपीजे अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पूरे परिसर एवं विभिन्न गैलरियों, वैज्ञानिक प्रदर्शों का जायजा लिया।
बिहार सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत अब जीविका दीदियों को ई-निबंधन और अन्य सरकारी सेवाओं के प्रति ग्रामीणों में जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी दी जाएगी।
पटना जिले के सरकारी स्कूलों में बंद पड़े आधार सेवा केंद्रों को एक बार फिर से शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इससे खासतौर पर स्कूली छात्रों और उनके अभिभावकों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें सुधार कराने में आसानी होगी। लंबे समय से आधार केंद्र बंद रहने के का
बिहार सरकार ने नए साल से पहले प्रशासनिक सेवाओं में बड़ा फेरबदल किया है। विभाग ने आज 30 दिसंबर को बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों का तबादला और नई नियुक्तियां की है।
बिहार के सुपौल जिले के सरायगढ़ भपटियाही प्रखंड के शाहपुर-पृथ्वीपट्टी वार्ड संख्या-3 में रविवार की देर रात भीषण आग लगने से 41 घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में 41 परिवारों की पूरी गृहस्थी तबाह हो गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
बिहार के बक्सर जिले के नावानगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित भारत प्लस एथेनॉल लिमिटेड का एथेनॉल प्लांट पिछले कई दिनों से पूरी तरह बंद पड़ा है। प्लांट बंद होने से यहां कार्यरत 300 से अधिक कर्मचारी और मजदूर बेरोजगार हो गए हैं, जिससे इलाके में सामाजिक और आर्थ