जिले में संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी प्रभात कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में कुख्यात प्रिंस खान गिरोह के 12 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।
राज्य में महिलाओं की आत्मनिर्भरता को नई दिशा देने के लिए स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट, रांची में जेएसएलपीएस और नाबार्ड के संयुक्त तत्वावधान में ‘अबुआ आजीविका संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया।
कुड़मी समुदाय को अनुसूचित जनजाति (ST) सूची में शामिल करने की मांग को लेकर शुरू हुआ विवाद अब राज्यभर में उबाल पर है। इसी क्रम में रविवार को धनबाद में आदिवासी समुदाय ने इस मांग के खिलाफ एक विशाल आक्रोश महारैली निकाली।
प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने आज कहा कि IRCTC मामले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को फंसाने के लिए भाजपा द्वारा सुनियोजित साजिश रची गई है।
दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के खिलाफ आईआरसीटीसी घोटाले में भ्रष्टाचार के आरोप तय कर दिए। यह आदेश बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक
झारखंड की पारंपरिक सोहराय संस्कृति को बचाए रखने और आम जनता तक पहुँचाने के उद्देश्य से राजधानी रांची में 16 अक्टूबर 2025 को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘डहरे सोहराय’ आयोजित किया जाएगा।
झारखंड हाईकोर्ट से दो वर्षीय बी.एड कोर्स करने वाले सहायक शिक्षक अभ्यर्थियों को बड़ी राहत की उम्मीद पर फिलहाल ब्रेक लग गया है। हाईकोर्ट की डबल बेंच ने सोमवार को JSSC (झारखंड स्टाफ सेलेक्शन कमीशन) की अपील पर सुनवाई करते हुए सिंगल बेंच के आदेश पर अंतरिम रोक
गोड्डा में नशे के खिलाफ कार्रवाई में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बसंतराय थाना पुलिस ने छापेमारी अभियान में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है।
हजारीबाग पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) द्वारा चलाए गए एक संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। यह कार्रवाई हजारीबाग और बोकारो जिला के सीमावर्ती क्षेत्र में की गई
शहर की जर्जर सड़कों को लेकर सदर विधायक प्रदीप प्रसाद का अनोखा विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। विधायक ने आज हल-बैल और जुआठ के साथ सड़कों को “जोतकर” प्रशासन की नींद उड़ाने का प्रयास किया है।
रांची स्थित दशम फॉल में बीते शाम एक बड़ा हादसा हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दशम फॉल में युवक की डूबने से जान चली गयी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय रोशन कुमार पिता दिनेश ठाकुर के रूप में हुई है।
राजधानी रांची में सुजीत सिन्हा गैंग के अपराधियों के खिलाफ रांची पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सोमवार सुबह बालसिरिंग के पास हुई एक जबरदस्त मुठभेड़ में पुलिस ने इस गिरोह के तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है