मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। उनकी तरफ से खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया गया है। इससे पहले भी 26 जुलाई को याचिका पर सुनवाई हुई थी लेकन उस दिन ईडी ने अपना पक्ष रखने के लिए समय देने का आग्रह
राज्य में अपराधियों का दुस्साहस बढ़ता ही जा रहा है। अपराधिक घटनाएं निरंतर बढ़ती ही जा रही है। राजधानी में एक नाबालिग फुटबॉल खिलाड़ी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को बार-बार उड़ाने की धमकी मिल रही है लेकिन अब तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। यह लगातार चौथी बार है जब एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है।
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक को फिर से एयरपोर्ट उड़ाने की धमकी मिली है। बता दें कि यह तीसरी बार है जब एयरपोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार भी पहले वाले नंबर से ही धमकी दी गई है। आरोपी ने कहा कि उसके यहां किसी की तबीयत खराब है, इसलिए उसे पैसों की
10 जून को रांची के मेन रोड में हुई हिंसा मामले के आरोपी रिंकू खान और बेलाल अंसारी को बेल दे दिया गया है। अपर न्यायायुक्त-1 दिनेश राय की कोर्ट ने जमानत दी है। बता दें कि इससे पहले एजीएम अक्षत श्रीवास्तव की अदालत ने दोनों की जमानत याचिका रद्द कर दी थी।
रांची पुलिस ने हथियार तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। करीब 300 राउंड गोलियों के साथ तस्करों को पकड़ा है। रांची पुलिस ने 2 गोली सप्लायर को गिरफ्तार भी किया है। गिरफ्तार हुए दोनों गोली सप्लायर बिहार के रहने वाले है। रांची एसपी ने बताया कि 30 जुलाई को
पत्थर व्यवसायी पतरु सिंह ईडी ऑफिस पहुंच गये हैं। बता दें कि 8 जुलाई को जब पंकज मिश्रा के 17 ठिकानों पर छापेमारी हो रही थी तब पतरु सिंह के ठिकाने पर भी छापेमारी की गई थी।
रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र स्थित शास्त्री नगर में एक युवक ने आत्महत्या (Suicide in Ranchi) कर ली। व्यक्ति का नाम प्रभात तिवारी है। शनिवार सुबह सुखदेव नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है।
राज्य के अलग-अलग जिलों में वज्रपात से 11 लोगों की मौत हो गई। रांची में 4, गढ़वा व हजारीबाग में 2 और लोहरदगा, खरसावां व गुमला में 1-1. बुढ़मू में बंधन मुंडा (20), रमेश मुंडा (50) और जुलफान अंसारी (38) की मौत हो गयी।
बिरसा चौक रेलवे ब्रिज पर देर रात दुर्घटना हो गयी है। एक कार पुल की रेलिंग तोड़ते हुए ब्रिज के नीचे जा गिरी है। बताया जा रहा है कि कार बेहद स्पीड में था जिस वजह से यह घटना हुई। कार में सवार चार लोग जख्मी हो गये हैं। सभी को गंभीर चोटें आई हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने आभूषण कारोबारी ओमप्रकाश सोनी को उनके घर के पास ही गोली मारी और आभूषण लूटकर फरार हो गये। गौरतलब है कि पीड़ित ओमप्रकाश सोनी की रेडियो स्टेशन के पास सोनी ज्वेलर्स नाम की दुकान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ओमप्रकाश सोनी को
बिरसा मुंडा एयरपोर्ट को फिर से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस बार धमकी मैसेज भेजकर दी गई है। मैसेज में कहा गया है 20 लाख रुपए दो नहीं तो एयरपोर्ट को बम से उड़ा देंगे। साथ ही यह भी कहा है कि एयरपोर्ट के भीतर पहले से ही बम है।