जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र में चलने वाले गैंगवार में एक युवक की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
जमशेदपुर में नए साल के जश्न को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। इस दौरान पुलिस ने ऐसे लोगों को कड़ी चेतावनी दी है, जो शराब पीकर गाड़ी चलाते हैं या फिर नशा करके हुड़दंग करते हैं।
जमशेदपुर में आयोजित फ्लावर शो ने लौहनगरी को फूलों की खुशबू से महका दिया है।
जमशेदपुर के भुइयांडीह से 11 युवक पिकनिक मनाने के लिए दशमफॉल जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही रांची-बुंडू मार्ग के पास सड़क दुर्घटना में 3 युवकों की मौत हो गई है। जबकि अन्य कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना के मालखाना में रविवार दोपहर अचानक से आग लग गई। इसमें थाना के मालखाना में रखे तकरीबन एक दर्जन से अधिक वाहन जलकर खाक हो गये।
जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, जहां बेटा नहीं होने के कारण सास, ननद और भांजे ने मिलकर बहु की हत्या कर दी। घटना परसूडीह के कीताडीह की है।
जमशेदपुर शहर के निजी स्कूलों के 100 गज के दायरे में तंबाकू उत्पाद की बिक्री नहीं हो इसे लेकर डीसी अनन्य मित्तल के निर्देश पर धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार के नेतृत्व में छापेमारी अभियान चलाया गया।
जमशेदपुर में बुधवार सुबह हुए हत्याकांड की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। बता दें कि इस वारदात में बाइक सवार अपराधियों ने आलोक भगत उर्फ आलोक मुन्ना की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
झारखंड में बेखौफ अपराधियों ने पुलिस वाले को निशाना बनाया है। राजधानी रांची के कांटाटोली में एक पुलिस वाले को अपराधियों ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उनका मोबाइल और एटीएम कार्ड लूट लिया।
झारखंड में बॉलीवुड के शोमैन राज कपूर की 100वीं जयंती पर उन्हें याद किया जाएगा। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर की जन्म शताब्दी के मौके पर पूरे देशभर के मल्टीप्लेक्स में उनकी फिल्में दिखाई जा रहीं हैं।
जमशेदपुर के आदित्यपुर में नगर निगम की कार्रवाई के विरोध में अब दुकानदारों का गुस्सा फूटने लगा है। इसे लेकर सैकड़ों दुकानदार नगर निगम का विरोध करने सड़क पर उतर गए हैं।
झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने छापेमारी कर एक बस्ती से ब्राउन शुगर के साथ 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया है।