दिल्ली में रविवार (14 सितंबर 2025) सुबह लगभग 10 बजे मुकरबा चौक के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हैदरपुर मेट्रो स्टेशन से सटे फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार से आ रही एक मारुति कार और एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर नीचे रेलवे ट्रैक पर जा गिरीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां हीराबेन मोदी से जुड़ा एक डीपफेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। बीजेपी की शिकायत पर कांग्रेस और उसके आईटी सेल के खिलाफ नॉर्थ एवेन्यू थाने में केस दर्ज किया गया है।
दुबई में 14 सितंबर को एशिया कप का सबसे हाई-वोल्टेज मैच खेला जाना है—भारत बनाम पाकिस्तान. क्रिकेटप्रेमियों की नज़रें जहां मैदान पर टिकी हैं, वहीं दिल्ली से मुंबई तक यह मुकाबला राजनीति का बड़ा मुद्दा बन गया है. विपक्ष हालिया पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार स
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मणिपुर दौरे पर हैं। 2023 में राज्य में भड़की जातीय हिंसा के बाद यह उनका पहला दौरा है। वह मिजोरम की राजधानी आइजोल से इंफाल पहुंचे और वहां से सीधे चुराचांदपुर रवाना हुए।
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच गुरुवार को बड़ी मुठभेड़ हुई। इसमें अब तक दस नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। मारे गए नक्सलियों में एक करोड़ का इनामी कमांडर भी शामिल है।
पंजाब में बाढ़ से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए जहां कई पंजाबी कलाकार आगे आए हैं, वहीं बॉलीवुड स्टार्स भी पीछे नहीं हैं। सोनू सूद और अक्षय कुमार के बाद अब सलमान खान ने भी राहत कार्यों में योगदान दिया है।
उत्तराखंड के टिहरी ज़िले में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस चंबा–ऋषिकेश राष्ट्रीय राजमार्ग पर नागणी के पास अनियंत्रित होकर पलट गई।
बाढ़ प्रभावित किसान खेत में जमी रेत बेचकर कर सकेंगे भरपाई, मुआवजा भी मिलेगा, सरकार ने लागू की ये नीति पंजाब सरकार ने बाढ़ से प्रभावित किसानों को बड़ी राहत देते हुए उनके खेतों में जमा रेत और मिट्टी बेचने की अनुमति दे दी है।
उपराष्ट्रपति चुनाव में अब सिर्फ एक दिन बाकी है और इस बीच दो तटस्थ दलों—के. चंद्रशेखर राव की भारतीय राष्ट्र समिति (BRS) और नवीन पटनायक की बीजू जनता दल (BJD)—ने मतदान में भाग न लेने का फैसला किया है।
नेपाल की राजधानी काठमांडू सोमवार को बड़े विरोध-प्रदर्शन का गवाह बनी। हजारों युवाओं ने सोशल मीडिया बैन और भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
हॉकी एशिया कप 2025 के फाइनल में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया। बिहार के राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने पांच बार की चैंपियन दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर एशिया कप पर कब्जा जमाया।
आज रात इस साल का अंतिम पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। इसकी शुरुआत रात 9:58 बजे होगी और समापन 1:26 बजे (8 सितंबर) को होगा। ग्रहण की कुल अवधि करीब 3 घंटे 28 मिनट की रहेगी।