छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में साइकिल से पानी छिटकने पर व्यक्ति ने नाबालिग को थप्पड़ मारा तो 16 साल के नाबालिग ने हथौड़ी से कूचकर व्यक्ति की हत्या कर दी। मिली खबर के मुताबिक मृतक बिहार के निवासी थे। पुलिस को घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी से इसके सबूत मिले हैं।
असम सरकार दो नई खास बटालियन बनाएगी- एक आपदा से निपटने के लिए और दूसरी राज्य के तेल और गैस ठिकानों की सुरक्षा के लिए। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने गुरुवार को डेरगांव में सीनियर पुलिस अधिकारियों के दो दिन के सम्मेलन के बाद यह जानकारी दी।
केंद्र सरकार ने रणनीतिक रूप से अहम सिलीगुड़ी कॉरिडोर में 31 किलोमीटर लंबे, चार-लेन वाले हाईवे के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ मंज़ूर किए हैं।
केरल का विझिंजम इंटरनेशनल सीपोर्ट भारत के प्रमुख ट्रांसशिपमेंट हब के रूप में उभर रहा है। अंतरराष्ट्रीय शिपिंग रूट के पास स्थित यह बंदरगाह 1,100 से अधिक जहाजों और 2.3 मिलियन TEUs का संचालन कर चुका है।
बंगाल के वोटर लिस्ट से हटाए गए सैकड़ों वोटरों ने कोलकाता के मुख्य इलाके में मार्च निकाला। उन्होंने तेज़ बारिश और पानी से भरी सड़कों की परवाह नहीं की और चुनाव आयोग के फैसले को नकार दिया।
असम ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट ने ऐप-बेस्ड कैब एग्रीगेटर ओला, उबर और रैपिडो के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। डिपार्टमेंट ने इन तीनों कंपनियों को नियमों के कथित उल्लंघन और कैब ऑपरेटरों की शिकायतों (खासकर कम किराए को लेकर) को ठीक से न सुलझाने के लिए 'कारण बताओ
गोलाघाट जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग ने शिक्षक दिवस के अवसर पर 13 शिक्षकों को ‘बेस्ट टीचर अवॉर्ड’ के लिए चुना है। इन शिक्षकों को 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
दिल्ली के जंतर-मंतर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए मुकदमों को सुप्रीम कोर्ट ने रद्द कर दिया है।
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी की रहस्यमयी मौत का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुरुआती जांच में मौत की वजह आत्महत्या की आशंका जताई जा रही है।
पीएम मोदी ने मंगलवार को 7.8% GDP ग्रोथ को लेकर देशवासियों को बधाई दी और कहा कि पूरा देश खुशियों से भर गया है।
उत्तराखंड में राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमे को राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए कांग्रेस पार्टी ने झारखंड के सभी जिलों में विरोध प्रदर्शन किया।
2 सितंबर तक कमेटी देगी रिपोर्ट