आम आदमी के राज्यसभा सासंद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा कि आज की तारीख में पाकिस्तान परस्त अगर देश में कोई नेता और पार्टी है तो वो पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी है।
अरविंद केजरीवाल को SC से झटका लगा है। केजरीवाल की उस याचिक को कोर्ट ने खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत 7 दिन बढ़ाने के लिए तुरंत सुनवाई के लिए गुहार लगाई थी।
रेमल चक्रवाती तूफान ने मिजोरम में तबाही मचाई है, जिससे खबर लिखने तक कम से कम 10 लोगों की जान जा चुकी है। भारी बारिश की वजह से एक खदान के ढह जाने से ये हादसा हुआ है।
दिल्ली से वाराणसी जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया, जिसके बाद आनन-फानन में यात्रियों को फ्लाइट से नीचे उतारा गया।
इंडिया गठबंधन की 1 जून को होने वाली बैठक में तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। टीएमसी की ओऱ से कहा गया है कि बैठक वाले दिन ही लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण की वोटिंग होनी है।
स्वाति मालीवाल केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार की जमानत याचिका दिल्ली की अदालत ने खारिज कर दी है। उन्होंने तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर की थी।
कर्नाटक सेक्स स्कैंड के मुख्य आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना एसआईटी के सामने पेश होंगे औऱ मामले की जांच में सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा, मैं डिप्रेशन में चला गया था।
राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है। पूरा प्रदेश इस झुलसने वाली गर्मी और लू की चपेट में है। वहीं जैसलमेर में भारत-पाकिस्तान की पश्चिमी सीमा पर तापमान 55 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है।
एक शख्स लाखों रुपये खर्च कर कुत्ता बन गया औऱ अब भेड़िया और पंडा बनना चाहता है। अजीब-ओ-गरीब शौक पालने वाला ये शख्स जापान में रहता है औऱ इसका नाम टोको बताया गया है।
गुजरात के राजकोट में गेमिंग जोन हादसा मामले में 5 अफसरों को लापरवाही के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जिले के वकीलों ने किसी भी दोषी के खिलाफ केस लड़ने से इनकार कर दिया है।
दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में जमानत पर चल रहे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दी है। केजरीवाल ने कोर्ट से अपील की है कि उनकी अंतरिम जमानत 7 दिन और बढ़ा दी जाए।
रेमल चक्रवाती तूफान से प बंगाल में 2 लोगों की मौत हो गयी है। मिली खबर के मुताबिक मरने वालों में एक बुजुर्ग महिला और एक युवक शामिल है।