logo

LATEST की खबरें

गिरिडीह : 11वीं पास बच्चियों ने राज्यपाल का जताया आभार, एक-दूसरे को अबीर लगाकर और मिठाई खिलाकर मनाई खुशियां

नई शिक्षा नीति को लेकर राज्य भर में जारी छात्र आंदोलन को आखिरकार सफलता मिल गई है। राज्यपाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अब 11वीं की परीक्षा पास कर चुके छात्र-छात्राएं उसी कॉलेज से 12वीं का नामांकन कर सकेंगे, जहां से उन्होंने 11वीं की पढ़ाई क

महादेवशाल धाम में श्रावणी मेले का सांसद जोबा माझी ने किया उद्घाटन, खंडित शिवलिंग की होती है पूजा

गोइलकेरा प्रखंड स्थित महादेवशाल धाम में रविवार को श्रावणी मेले का विधिवत उद्घाटन हुआ। सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथियों ने बाबा भोलेनाथ के दरबार में मत्था टेका और प्रसाद ग्रहण किया।

50 दिनों के बाद सऊदी अरब से रांची पहुंचा धनंजय महतो का शव

हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबर पंचायत के बंदखारो निवासी धनंजय महतो का शव 50 दिनों बाद रविवार को विमान से रांची पहुंचा।

लोहरदगा : पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का किया भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार, 7 बाइक जब्त

मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को लेकर लोहरदगा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चोरी की सात मोटरसाइकिल के साथ चार अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन कर इस गिरोह का भंडाफोड़ किया गया।

गिरिडीह : ट्रक के अंदर लोहे के चेंबर में छिपाकर ले जाई जा रही 15 लाख की अवैध शराब जब्त, पंजाब का चालक गिरफ्तार

निमियाघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पोरदाग में शनिवार को उत्पाद विभाग ने अवैध शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक ट्रक से दो सौ पेटी रॉयल कैसियो ब्रांड की विदेशी शराब बरामद की गई, जिसकी बाजार में अ

गुमला जिले के भरनो में वन महोत्सव का आयोजन, 200 से अधिक पौधे लगाए गए

गुमला जिला के भरनो प्रखंड के वनटोली गांव स्थित राज विद्या केंद्र परिसर में शनिवार को वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सांसद सुदर्शन भगत, आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, गुमला वन प्रमंडल पदाधिकारी बे

गुमला : मोबाइल गेम को लेकर डांटने पर 16 वर्षीय किशोर ने की आत्महत्या

गुमला जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के बड़ा हुटार गांव में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां लगभग 16 वर्षीय किशोर रतिया उरांव ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शुक्रवार देर रात की है।

साहिबगंज : हूल दिवस पर भोगनाडीह में विधि-व्यवस्था भंग करने के मामले में पुलिस ने 3 को किया गिरफ्तार

30 जून को सिदो-कान्हू हुल दिवस के अवसर पर शहीद सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम के दौरान विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन पर भीड़ को उकसाने, भड़काने और नेतृत्व क

गिरिडीह : इंटक ने स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को दी श्रद्धांजलि

सीसीएल ऑफिसर्स क्लब, बनियाडीह में शनिवार को राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (इंटक) के बैनर तले इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। यह सभा उनके निधन के उपरांत उनके श्रमिकों के बीच अमूल्य योगदान को याद कर

साहिबगंज कॉलेज में यूजी सेमेस्टर 1 की नामांकन शुल्क वृद्धि को लेकर छात्रों का विरोध, जड़ा ताला

साहिबगंज कॉलेज में शनिवार को यूजी सेमेस्टर 1 के नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी से नाराज आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्रों ने प्रशासनिक भवन में ताला जड़ दिया। इस दौरान कार्यालय का कार्य भी प्रभावित हुआ। छात्रों की मांग है कि यूजी सेमेस्टर- 1 सत्र 2025-29 में

गुमला : 'धरती आबा जनजातीय जागृति अभियान' के तहत 62,000 से अधिक PVTG नागरिकों को मिला लाभ

अब तक इस अभियान के तहत 678 से अधिक विशेष शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। प्रतिदिन जिले के विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में औसतन 40 शिविरों का आयोजन निरंतर जारी है।

गिरिडीह : डिग्री कॉलेजों में इंटर की पढ़ाई बंद होने पर आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने किया विरोध प्रदर्शन

राज्य सरकार द्वारा डिग्री कॉलेजों में इंटर (12वीं) की पढ़ाई बंद करने के निर्णय के विरोध में शनिवार 12 जुलाई को गिरिडीह के आरके महिला कॉलेज की छात्राओं ने झंडा मैदान में जोरदार प्रदर्शन किया। हाथों में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसे स्लोगन लिखे पोस्टर लिए छा

Load More